राजनांदगांव के रानी जोतकुंवर वार्ड 50 सिंगदई में बड़ा हादसा सामने आया है।
तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान जर्जर चार बिजली खंभे गिर गए।
🚨 राजनांदगांव ब्रेकिंग न्यूज. 🚨

भुनेश्वरी साहू छुरिया – राजनांदगांव के रानी जोतकुंवर वार्ड 50 सिंगदई में बड़ा हादसा सामने आया है।
तेज आंधी-तूफान और बारिश के दौरान जर्जर चार बिजली खंभे गिर गए।
खंभों से विद्युत प्रवाह जारी रहने के कारण 15 गायें करंट की चपेट में आ गईं।
हादसे में 15 बेजुबान गायों की दर्दनाक मौत हो गई।
घटना सुखीराम साहू के फार्म हाउस की बताई जा रही है।
स्थानीय पार्षद एवं फार्महाउस मालिक ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि जर्जर खंभों की शिकायत पहले भी कई बार की गई थी।
लेकिन विभाग द्वारा खंभों को बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई।
हादसे के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश का माहौल है।
लोग दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और पीड़ित को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।
फिलहाल प्रशासन और विद्युत विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है।
15 गायों की मौत के बाद विद्युत विभाग सवालों के घेरे में है।