E-Paperछत्तीसगढ़दुनियादेशयुवालोकल न्यूज़

रामानुजनगर में खाद-बीज दुकानों पर कृषि विभाग का छापा, अनियमितता मिलने पर विक्रय प्रतिबंध और नोटिस जारी

सूरजपुर, 15जून। खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद, बीज एवं कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कृषि विभाग ने रामानुजनगर विकासखंड में खाद-बीज विक्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई दुकानों में अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

  •       

 

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती रेना जमील तथा उप संचालक कृषि सुश्री संपदा पैकरा के निर्देशन में कृषि विभाग की टीम ने कैलाशपुर, बिशनपुर, देवनगर और पस्ता क्षेत्र के कृषि आदान विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टॉक, अभिलेख, स्टॉक बोर्ड, मूल्य सूची सहित अन्य दस्तावेजों की जांच की गई।

*

निरीक्षण में कैलाशपुर स्थित टिंकू बीज भंडार में स्टॉक बोर्ड प्रदर्शित नहीं मिलने और अभिलेख संधारण में कमियां पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं पस्ता के बुल्लू बीज भंडार में वास्तविक स्टॉक और अभिलेखों में अंतर मिलने सहित अन्य अनियमितताओं के कारण बीज विक्रय पर 30 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है।

कृषि विभाग की टीम ने सहकारी समितियों से उर्वरक के नमूने भी एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

कृषि विभाग ने कहा है कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं और कालाबाजारी, जमाखोरी या अन्य अनियमितताओं में लिप्त पाए जाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिले के सभी विकासखंडों में यह निरीक्षण अभियान लगातार संचालित किया जाएगा

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!