E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

*राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा:

गुटखा बनाने की मशीन में फंसा मजदूर का हाथ, इलाज के दौरान मौत!!*

*राजनांदगांव में दर्दनाक हादसा: गुटखा बनाने की मशीन में फंसा मजदूर का हाथ, इलाज के दौरान मौत!!*

 

संगीता सिंह (क्राइम रिपोर्टर राजनांदगाव)

राजनांदगांव। शहर के रायपुर नाका स्थित पान पराग फैक्ट्री में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। गुटखा बनाने की मशीन में हाथ फंसने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार, घटना 26 अक्टूबर की शाम की है। फैक्ट्री में काम करने के दौरान मजदूर का हाथ गुटखा पाउच बनाने वाली मशीन में फंस गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।मृतक की पहचान राजमणि पिता अजय प्रताप कुर्मी (35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बिहार के नालंदा जिले के सरखेडी थाना क्षेत्र के बड़े मिसिया गांव का निवासी था और रायपुर नाका स्थित फैक्ट्री परिसर में मजदूर के रूप में काम करता था।घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। फैक्ट्री में काम के दौरान हुई इस घटना से श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस जांच के बाद ही हादसे की परिस्थितियों और जिम्मेदारी से जुड़े तथ्यों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!