Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

सेज ग्रुप का ऑफिस अब कटनी में भी, गांव-गांव तक पहुंचेगी आधुनिक शिक्षा और तकनीक

कटनी। मध्य भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान सेज ग्रुप ने अब कटनी में भी अपना कार्यालय प्रारंभ कर दिया है। आस्था प्लाजा में आयोजित कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान सेज ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. संजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए संस्थान की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

 

डॉ. शर्मा ने बताया कि सेज ग्रुप विगत 45 वर्षों से मध्य भारत में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहा है। भोपाल स्थित इस समूह का नेतृत्व चांसलर इंजीनियर संजीव अग्रवाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेज ग्रुप ने अपने लंबे सफर में शिक्षा के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और वर्तमान में समूह के स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में लगभग 40 हजार विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

 

उन्होंने बताया कि अब तक करीब 50 हजार विद्यार्थी संस्थान से शिक्षा प्राप्त कर देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। सेज ग्रुप अब नई दिशा में आगे बढ़ते हुए आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित शिक्षा एवं सेवाओं पर विशेष ध्यान दे रहा है।

 

डॉ. शर्मा ने कहा कि संस्था ने देशभर में 70 से 75 कार्यालय स्थापित किए हैं। इसका उद्देश्य शहरों के साथ-साथ गांवों और कस्बों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, तकनीकी मार्गदर्शन एवं करियर अवसरों की जानकारी पहुंचाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी बड़े शहरों जैसी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

 

कटनी कार्यालय के प्रारंभ होने से जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, करियर काउंसलिंग, तकनीकी प्रशिक्षण और विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों की जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेगी।कार्यालय का उद्घाटन महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सुरी के कर कमलों द्वारा किया गया। सेज ग्रुप से डॉ. संजीव अग्रवाल (चांसलर), डॉ. प्रशांत जैन (प्रो चांसलर), डॉ. संजय शर्मा (समूह निदेशक), डॉ. आशीष पांडे (क्षेत्रीय प्रबंधक), शैलजा मिश्रा (केंद्र प्रमुख) एवं आनंद विश्वकर्मा (फील्ड कोऑर्डिनेटर) की विशेष उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!