लोकल न्यूज़

SUN SUPER-30 सैनिक नवोदय कोचिंग सेंटर ने अपने होनहार छात्र की उपलब्धि पर जताया गर्व

पूर्व छात्र की सफलता पर गर्वित हुआ संस्थान परिवार, छात्रों को देशसेवा और अनुशासन का दिया संदेश

संवाददाता-सत्येन्द्र गुप्ता


रानीगंज बाजार (बलिया)। क्षेत्र के प्रतिष्ठित SUN SUPER-30 सैनिक नवोदय कोचिंग सेंटर में बुधवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद पर चयनित संस्थान के पूर्व छात्र आर्यन पांडेय को सम्मानित किया गया। उनकी सफलता पर संस्थान परिवार, छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
आर्यन पांडेय, पिता संजय कुमार पांडेय, ग्राम चांदपुर चरजपूरा, थाना बैरिया जिला बलिया के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 2015-16 में SUN SUPER-30 सैनिक नवोदय कोचिंग सेंटर में अध्ययन किया था। अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उन्होंने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट पद प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
सम्मान समारोह के दौरान संस्थान के संचालकों ने कहा कि आर्यन की सफलता संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उनकी उपलब्धि से ग्रामीण अंचल के अन्य छात्र भी सेना एवं रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित होंगे। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना युवाओं को देशसेवा के साथ-साथ उज्ज्वल भविष्य के बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों ने आर्यन पांडेय को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
अंत में संस्थान के प्रबंधक आदित्य शर्मा ने सभी विद्यार्थियों से अनुशासन, समर्पण एवं कठिन परिश्रम के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया तथा कहा कि आर्यन पांडेय की सफलता आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!