Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorized

3 जुलाई को भैयाथान में किसानों के हक में हुंकार, सरगुजा बचाओ संघर्ष समिति करेगी आमसभा, रैली

विशाल सभा एवं एसडीएम कार्यालय घेराव

 

सूरजपुर। सरगुजा बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान में अशोक पैकरा के संयोजन में आगामी 3 जुलाई को भैयाथान में किसानों, आम जनता एवं मूलनिवासी (एससी, एसटी एवं ओबीसी) समाज के हक-अधिकारों को लेकर विशाल आमसभा, शांतिपूर्ण रैली, एसडीएम कार्यालय घेराव एवं ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में समिति ने कलेक्टर सूरजपुर को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से कार्यक्रम के लिए आवश्यक अनुमति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

समिति द्वारा दिए गए ज्ञापन के अनुसार कार्यक्रम 3 जुलाई 2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें करीब 1000 से 1500 लोगों के शामिल होने की संभावना है। समिति का कहना है कि आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक, संवैधानिक एवं शांतिपूर्ण होगा और इसका उद्देश्य किसानों व आम जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखना है।

ज्ञापन में भैयाथान तहसील एवं एसडीएम कार्यालय में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक भैयाथान एवं ओड़गी में किसानों की साप्ताहिक नकद निकासी सीमा 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपये करने, बैंक परिसर में सक्रिय अवैध बिचौलियों पर रोक लगाने, किसानों को कृषि कार्य के लिए न्यूनतम 3000 रुपये का डीजल उपलब्ध कराने, भैयाथान में उप-पंजीयक (रजिस्ट्री) कार्यालय की स्थापना तथा खाद वितरण में पूर्व वर्ष की भांति टोकन व्यवस्था लागू करने सहित कई महत्वपूर्ण मांगें उठाई गई हैं।

समिति ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई करने के साथ ही प्रस्तावित आमसभा एवं रैली के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। ज्ञापन की प्रतिलिपि एसडीएम भैयाथान, तहसीलदार ओड़गी एवं थाना प्रभारी भैयाथान को भी प्रेषित की गई है।

________________________________________

सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 8109345489

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!