Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
Uncategorizedछत्तीसगढ़

पिथौरा थाना क्षेत्रातंर्गत पहाडी के नीचे डोगरीपाली जंगल में जुआडियो की सजी महफ़िल मे पुलिस का धावा।*

पिथौरा थाना क्षेत्रातंर्गत पहाडी के नीचे डोगरीपाली जंगल में जुआडियो की सजी महफ़िल मे पुलिस का धावा।*

*पिथौरा थाना क्षेत्रातंर्गत पहाडी के नीचे डोगरीपाली जंगल में जुआडियो की सजी महफ़िल मे पुलिस का धावा।*

तिलक राम पटेल महासमुंद ब्यूरोचिफ भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

*05 जुआरी दबोचे गए, मौके से भाग निकले 08 अन्य जुआरियो की पुलिस कर रही सरगर्मी से तलाश।*

*मोटरसाइकिल ,मोबाइल ,4600 नगद सहित कुल 5 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त*

*अपराध क्रमांक 170/26 धारा 3(2) छत्तीसगुढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, छोटे संगठित अपराध की धारा 112, बीएनएस के तहत कार्यवाही।*

विवरण- दिनांक 08/07/2026 को जरिये मुखबीर की सूचना पर कामाख्या मंदिर डोगरीपाली के आगे पहाडी के नीचे जंगल में जुआ खेल रहे।
सूचना पर पिथौरा पुलिस की टीम सटीक सूचना के आधार पर छापामार कार्यवाही की गयी। मौके पर सजी जूआ की फड़ से जुआडी नाम- अमोल मानिकपुरी, राकेश मरावी, उत्तम पाडे, रोहित कुम्हार, सदानंद यादव को दबौचा गया। जिनके पास से 05 नग मोबाइल जुमला कीमती 50,000, 9 नग मोटर सायकल जुमला कीमती 4,50,000 रूपये, नगदी रकम 4600 रूपये, 1 सेट 52 पत्ती ताश सहित जुमला कीमती 5,04,600 रूपये को जप्ती कार्यवाही की गयी। पुलिस की भनक लगते ही जुआँ के फड से फरार आरोपीयान फरीद खान, मनोज साहू, रोशन, छोटू खान, कृष्णा नायक, सूरज तांडी, कंटतरू व हेमंत ठाकुर की पता तलाश जारी है। आरोपियो के विरूद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 170/26 धारा 3(2) छत्तीसगुढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, धारा 112, बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामला अजमानजीय होने से गिरफ्तार आरोपियो को ज्युडिशियल रिमांड पर भेजा गया है तथा प्रकरण के फरार 08 आरोपियो की पता तलाश की जा रही है।

*गिरफ्तार आरोपी-* 01-अमोल मानिकपुरी पिता किशनदास मानिकपुरी उम्र 36 वर्ष निवासी टप्पासेवैया थाना पिथौरा।
02- राकेश मरावी पिता शत्रुहन मरावी उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड नं0 02 रावणभाठा थाना पिथौरा जिला महासमुन्द।
03-उत्तम पाडे पिता उज्जल पाडे उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड नं0 05 पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुन्द।
04-रोहित कुम्हार पिता नित्यानंद कुम्हार उम्र 22 वर्ष निवासी कुण्डा थाना आताबीरा जिला बरगढ, हाल पता भगतदेवरी थाना सांकरा जिला महासमुन्द।
05- सदानंद यादव पिता समारू यादव उम्र 35 वर्ष निवासी पाटनदादर थाना सांकरा जिला महासमुंद।

*फरार आरोपी-*
01- फरीद खान निवासी लाखागढ,
02- मनोज साहू निवासी टप्पासेवैया,
03- रोशन निवासी टप्पासेवैया,
04- छोटू खान निवासी कोकोभाठा,
05- कृष्णा नायक निवासी पाटनदादर,
06- सूरज तांडी निवासी भगतदेवरी,
07- कंटतरू निवासी लहरौद,
08- हेमंत ठाकुर निवासी लहरौद।

*जप्त मशरूका-*
1- 05 नग मोबाइल जुमला कीमती 50000,
2- 9 नग मोटर सायकल जुमला कीमती 4,50,000 रूपये,
3- नगदी रकम 4600 रूपये,
4- 1 सेट 52 पत्ती ताश।

*जुमला जप्त मशरुका कीमती 5,04,600 रूपये।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!