E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifUncategorizedक्राइमटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

अस्पताल परिसर से दिनदहाड़े हुई बाइक चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर

जांच में जुटी पुलिस, अस्पताल परिसर में नहीं हैं पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे

बलिया। जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत बेल्थरा रोड स्थित सरकारी अस्पताल परिसर से एक बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने दिनदहाड़े इस घटना को अंजाम दिया और बाइक लेकर रफूचक्कर हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तेंदुआ (पाही), पोस्ट बेल्थरा रोड, थाना उभांव के मूल निवासी कात्यानन्द यादव पुत्र श्रीओम यादव आज दिनांक 4 जुलाई 2026 को अपने बड़े पिता का इलाज कराने सरकारी अस्पताल गए थे। उन्होंने अपनी बाइक (हीरो स्प्लेंडर प्लस, रंग: सफेद और काला) को अस्पताल के इमरजेंसी गेट के सामने खड़ा किया था।

जब वे इलाज के बाद बाहर लौटे, तो उन्होंने देखा कि उनकी बाइक वहां से नदारद थी। खोजबीन करने पर जब अस्पताल के सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज जांची गई, तो सुबह लगभग 10:48 बजे अज्ञात चोर उनकी बाइक को ले जाते हुए दिखाई दिए।

पीड़ित कात्यानन्द यादव ने इस संबंध में थाना प्रभारी उभांव को एक लिखित प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा पंजीकृत करने और उचित कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

पुलिस को दिया गया प्रार्थना पत्र

पुलिस मामले की जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की बार-बार होती घटनाएं किसी भी तरह से शहर के लिए अच्छी नहीं है अस्पताल परिसर और आसपास से बाइक चोरी की घटनाएं हो चुकी है वहीं लोगों ने अस्पताल परिसर में उचित मात्रा में सीसीटीवी कैमरे ना लगे होने पर भी नाराजगी व्यक्त की है

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!