E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

छत्तीसगढ़ बेमेतरा CG NEWS: सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी में करोड़ों का घोटाला,

बाजार से 4 गुना महंगे दाम पर खरीदने के आरोप; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

*क्राइम रिपोर्टर संगीता सिंह राजनांदगांव* 

छत्तीसगढ़

बेमेतरा

CG NEWS: सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी में करोड़ों का घोटाला, बाजार से 4 गुना महंगे दाम पर खरीदने के आरोप; कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

 

 

बेमेतरा / चंद्रप्रकाश साहू। CG NEWS: साजा विधानसभा के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। आरोप है कि 1 करोड़ रुपये में खरीदे गए कंप्यूटर बाजार मूल्य से करीब 4 गुना महंगे थे। मामले में कलेक्टर ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

वर्ष 2024-25 और 2025-26 में साजा विधानसभा के 40 सरकारी स्कूलों में विधायक निधि से कंप्यूटर सप्लाई किए गए। एक सेट में 3 कंप्यूटर, मॉनिटर, सीपीयू, की-बोर्ड और यूपीएस दिया गया। हर सेट के लिए फर्म को 2.5 लाख रुपये का भुगतान किया गया। बाजार में इसी। कम्प्यूटर सेट की कीमत करीब 60-65 हजार रुपये है। इस हिसाब से लगभग 70 लाख रुपये का अंतर बताया जा रहा है। सबसे हैरानी की बात ये कि ज्यादातर स्कूलों ने कंप्यूटर की मांग ही नहीं की थी।

 

–

कुछ स्कूलों के प्राचार्यो का कहना है ,हमने न विभाग से मांग की थी न जनप्रतिनिधि से कम्प्यूटर मांगे है हमे बिना पूछे ही कंप्यूटर भेज दिए गए।”नवागांवकला, केहका, केसतरा और बीजा समेत एक दर्जन से ज्यादा स्कूलों की यही स्थिति है। दिक्कत ये भी है कि अधिकांश स्कूलों में न कंप्यूटर लैब है, न सुरक्षित कमरा। नतीजा – 3-3 कंप्यूटर अलमारी, स्टोर और क्लास के कोने में धूल खा रहे हैं। बच्चों को इसका कोई फायदा नहीं मिल रहा।

 

मामले में आशीष छाबड़ा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कहा की यह विधायक निधि का खुला दुरुपयोग है। विधायक निधि का पैसा लोगों की मूलभूत समस्याओं पर खर्च होना चाहिए, न कि महंगे कंप्यूटर खरीदकर उन्हें बंद करके रखने पर।”

मामला सामने आने के बाद बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने 4 सदस्यीय जांच टीम गठित की है। टीम जल्द ही मामले की विस्तृत रिपोर्ट कलेक्टर को सौंपेगी।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!