Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifराजनीतिराजस्थानलोकल न्यूज़

पिण्डवाड़ा में ‘मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान’ की शुरुआत, नागरिकों से मांगे सुझाव

जनभागीदारी से वार्ड स्तर पर विकास को मिलेगी नई दिशा, 15 मई तक नागरिक दे सकेंगे सुझाव

रिपोर्ट:-सुरेश चौहान (9571081159)

पिण्डवाड़ा, 20 मार्च। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के समग्र विकास के उद्देश्य से शुरू किए गए “मुख्यमंत्री विकसित शहरी वार्ड अभियान” का आगाज पिण्डवाड़ा में हो गया है। इस अभियान के तहत नगर पालिका पिण्डवाड़ा ने शहर के सभी 25 वार्डों के विकास के लिए आम नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं।

 

राजस्थान दिवस (19 मार्च) के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर से इस अभियान का शुभारंभ किया। यह अभियान 15 मई 2026 तक चलेगा।

यह पहल “विकसित राजस्थान@2047” विजन के तहत चलाई जा रही है, जिसमें Rajasthan Institute for Transformation and Innovation (RITI) के माध्यम से शहरी निकायों से लेकर जिला स्तर तक विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।

नगर पालिका पिण्डवाड़ा ने इस कार्य के लिए दो दलों का गठन किया है, जो वार्ड सभाओं के जरिए लोगों से सीधे संवाद करेंगे। 20 मार्च से वार्ड स्तर पर सभाएं शुरू हो चुकी हैं, जबकि 23 मार्च से 30 अप्रैल 2026 तक प्रत्येक वार्ड में विशेष बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

अभियान का मुख्य उद्देश्य स्थानीय जरूरतों के अनुरूप बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। इसके तहत जल आपूर्ति, बिजली, सड़कें, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। हर वार्ड के लिए अलग मास्टर प्लान तैयार कर उसे 2047 के विजन से जोड़ा जाएगा।

नगर पालिका ने नागरिकों, पार्षदों और जागरूक व्यक्तियों से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। लोग अपनी समस्याएं और सुझाव वार्ड सभाओं के अलावा नगर पालिका कार्यालय के निर्माण अनुभाग में भी दर्ज करवा सकते हैं।

अधिशासी अधिकारी योगेश आचार्य ने बताया कि यह अभियान विकास को जन आंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे पिण्डवाड़ा जैसे आदिवासी बहुल क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा और विकास कार्यों को गति मिलेगी

सुरेश कुमार

सुरेश कुमार वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में सिरोही का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले सुरेश , सिरोही ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!