E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

गरियाबंद शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल,

17 शिक्षक-कर्मचारियों की मूल संस्था में वापसी के आदेश* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*गरियाबंद शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 17 शिक्षक-कर्मचारियों की मूल संस्था में वापसी के आदेश* 

गरियाबंद। जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद ने शिक्षा विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़ा आदेश जारी किया है। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के पालन में समय शिक्षा कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालय तथा अन्य कार्यालयों में संलग्न 17 शिक्षक एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थ संस्था एवं कार्यालय में कार्यमुक्त कर वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार संबंधित कर्मचारियों को तत्काल अपनी मूल पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, प्राचार्यों एवं कार्यालय प्रमुखों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मचारी मूल संस्था में कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही आगामी माह का वेतन प्राप्त कर सकेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!