E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

जर्जर स्कूल भवन के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा

बच्चों के साथ स्कूल गेट पर जड़ा ताला* 

*संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

*छत्तीसगढ़

रायपुर

जर्जर स्कूल भवन के विरोध में ग्रामीणों का हंगामा, बच्चों के साथ स्कूल गेट पर जड़ा ताला*

 

अभनपुर। रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम सोनासिली में जर्जर स्कूल भवन को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और नए भवन के निर्माण की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।

 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ऐसे भवन में बच्चों को पढ़ाना उनकी जान जोखिम में डालने जैसा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक नया भवन नहीं बनाया गया, जिससे मजबूर होकर उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा।

 

प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने शिक्षा मंत्री और शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका कहना है कि जब तक नए स्कूल भवन के निर्माण की ठोस घोषणा नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

 

 

बताया जा रहा है कि इस विद्यालय में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं। भवन की जर्जर स्थिति के कारण बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों में लगातार भय का माहौल बना हुआ है।

 

घटना की सूचना मिलते ही अभनपुर के ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर समाधान निकालने की कोशिश की जा रही है।

 

फिलहाल गांव में स्थिति शांतिपूर्ण है, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और नया स्कूल भवन बनने तक उनका विरोध जारी रहेगा।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!