E-Paperछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

सूरजपुर में ‘दीदी के गोठ-‘ का सामूहिक श्रवण, सफल महिलाओं की कहानियों से मिली आत्मनिर्भरता की प्रेरणा

सूरजपुर कलेक्टर के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में आज जिला पंचायत परिसर में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान-एनआरएलएम) के अंतर्गत संचालित मासिक रेडियो कार्यक्रम श्दीदी के गोठश् का सामूहिक श्रवण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी पैकरा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं, जनप्रतिनिधि तथा बिहान मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

ड्यूटी        कार्यक्रम में जिला स्तर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (एनआरएलएम), ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, एरिया कोऑर्डिनेटर सहित बिहान मिशन का मैदानी अमला उपस्थित रहा। सभी ने ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठकर आकाशवाणी से प्रसारित कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण किया।

प्रसारित एपिसोड में ग्रामीण विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी, प्रधानमंत्री आवास योजना, वित्तीय समावेशन तथा महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। साथ ही बिहान से जुड़कर आत्मनिर्भर बनी महिलाओं की प्रेरक सफलता की कहानियां साझा की गईं।

कार्यक्रम के दौरान प्रतापपुर विकासखंड की सुनरेखा दीदी ने फ्लाई ऐश यूनिट का संचालन कर लगभग 1.45 लाख रुपये की आय अर्जित करने का अनुभव साझा किया। ओड़गी विकासखंड की प्रीति गुर्जर ने सिलाई एवं प्रशिक्षण केंद्र स्थापित कर लगभग एक लाख रुपये की आय प्राप्त करने की जानकारी दी। भैयाथान विकासखंड की निशा राजवाड़े ने पोल्ट्री, राइस मिल और बकरी पालन जैसे विभिन्न आजीविका गतिविधियों से करीब 2.50 लाख रुपये की आय अर्जित करने की सफलता बताई। वहीं रामानुजनगर विकासखंड की अनीशा खातून ने मक्के की खेती एवं सिलाई केंद्र के माध्यम से 1.50 लाख रुपये से अधिक की आय प्राप्त करने का अनुभव साझा किया।

कार्यक्रम में बताया गया कि श्दीदी के गोठश् का उद्देश्य बिहान से जुड़ी महिलाओं की प्रेरक कहानियों को जन-जन तक पहुंचाना, ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करना तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और वित्तीय साक्षरता की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराना है। राज्यभर में इस कार्यक्रम का ग्राम पंचायतों एवं संकुल स्तरीय संगठनों के माध्यम से सामूहिक श्रवण कराया जा रहा है, जिससे सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा मिल रहा है।

कार्यक्रम के समापन पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणी पैकरा एवं उपाध्यक्ष श्रीमती रेखा राजवाड़े ने कहा कि श्दीदी के गोठश् केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सफलता को समाज के सामने लाने का प्रभावी मंच है। अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी (एनआरएलएम) ने सभी महिलाओं से श्लखपति दीदीश् अभियान के लक्ष्यों को प्राप्त करने तथा वित्तीय साक्षरता को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

_____________________________________

सूरजपुर जिले के हर खबर एवं विज्ञापनों के लिए संपर्क करें 810934548

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!