Uncategorizedछत्तीसगढ़

भगतदेवरी नेशनल हाईवे 53 ओवरब्रिज चौक के पास कोमल च्वाइस सेंटर में चोरी*

भगतदेवरी नेशनल हाईवे 53 ओवरब्रिज चौक के पास कोमल च्वाइस सेंटर में चोरी*

*भगतदेवरी नेशनल हाईवे 53 ओवरब्रिज चौक के पास कोमल च्वाइस सेंटर में चोरी*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला प्रमुख भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने शटर तोड़कर गल्ला उखाड़ा, 4 से 6 हजार रुपये की नगदी पार; दुकान का सामान अस्त-व्यस्त

 

सुनसान क्षेत्र में दुकानों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीण व्यापारियों में बढ़ी चिंता, पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

 

बसना/भगतदेवरी, 5 सितंबर 2026दिन शनिवार । नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज चौक के पास भगतदेवरी से सलडीह जाने वाले चौराहे के नजदीक संचालित कोमल च्वाइस सेंटर में बीती 4-5 सितंबर की मध्यरात्रि अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोर दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले को तोड़कर उखाड़ दिया।

 

गल्ले में रखी करीब 4 से 6 हजार रुपये की नगदी चोरी होने की बात सामने आई है। चोरों ने दुकान में रखे कंप्यूटर एवं प्रिंटर को नुकसान नहीं पहुंचाया, लेकिन दुकान के अन्य सामान को इधर-उधर कर पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया।

 

दुकान संचालक लेड़गीडीपा (छोटेलोरम) निवासी कोमल पटेल सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे, तब उन्हें शटर क्षतिग्रस्त मिला। अंदर जाकर देखने पर चोरी की घटना का पता चला। दुकान की स्थिति देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई।

 

*सुनसान जगह होने से दुकानदारों में बढ़ी चिंता*

 

भगतदेवरी क्षेत्र में जहां यह च्वाइस सेंटर संचालित है, उसके पीछे खेत ही खेत हैं और रात के समय इलाका काफी सुनसान रहता है। ऐसे में व्यापारियों को आशंका है कि चोर सुनसान दुकानों को निशाना बनाकर रात के अंधेरे में आसानी से और भी कई वारदातों को अंजाम दे सकते हैं।

 

भगतदेवरी केऔर भी स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि चोरों के पास यदि सब्बल जैसे औजार हों तो शटर तोड़ने के साथ-साथ दुकान की पिछली दीवार तोड़कर भी प्रवेश किया जा सकता है।

 

इससे भविष्य में छोटी-मोटी चोरी के बजाय बड़ी वारदात होने की आशंका से व्यापारी चिंतित हैं।

 

घटना के बाद भगतदेवरी क्षेत्र के ग्रामीण दुकानदारों और व्यापारियों में भय का माहौल है। दुकानदारों का कहना है कि वे दिनभर मेहनत कर दुकान चलाते हैं और रात में दुकान बंद कर घर चले जाते हैं।

 

यदि सुनसान इलाकों में स्थित दुकानों की सुरक्षा नहीं बढ़ाई गई तो चोर किसी भी दुकान को निशाना बना सकते हैं।

 

*पहले भी NH53 किनारे च्वाइस सेंटर में हो चुकी है बड़ी वारदात*

 

व्यापारियों ने पूर्व की एक चोरी की घटना को याद करते हुए बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व साकरा थाना क्षेत्र की सीमा से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर बसना क्षेत्र के ग्राम साल्हेतराई में NH-53 किनारे संचालित साखरे च्वाइस सेंटर में भी चोरों ने पीछे की दीवार को सब्बल से तोड़कर दुकान में प्रवेश किया था।

 

दुकान संचालक रेमड़ा निवासी लक्ष्मण सांखरे नें बताया गया था कि गल्ले में अधिक रकम नहीं मिलने से नाराज चोरों ने दुकान में रखे कंप्यूटर, प्रिंटर सहित अन्य उपकरणों को दीवार पर पटक-पटककर क्षतिग्रस्त कर दिया था।

 

उक्त घटना को लेकर समाचार पत्रों में भी खबर प्रकाशित हुई थी, लेकिन व्यापारियों के अनुसार वारदात के करीब तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी चोरी का सुराग नहीं मिल पाया है।

 

इसी वजह से भगतदेवरी के दुकानदारों को वर्तमान घटना को लेकर और अधिक चिंता सता रही है।

 

व्यापारियों का कहना है कि यदि पूर्व की घटनाओं से सबक लेते हुए ऐसे सुनसान इलाकों में रात्रि गश्त और निगरानी बढ़ाई जाती तो चोरों के हौसले पर अंकुश लगाया जा सकता था।

 

*दुकानदार के सामने आर्थिक नुकसान की चिंता*

 

 

ग्राम लेड़गीडीपा (छोटेलोरम) निवासी चवाईस सेंटर(सेतु केंद्र ) संचालक कोमल पटेल के लिए यह घटना केवल नगदी चोरी तक सीमित नहीं है। ऑनलाइन सेतु एवं च्वाइस सेंटर का काम करने वाले दुकानदार के लिए कंप्यूटर, प्रिंटर और अन्य उपकरण ही उसके कारोबार का मुख्य आधार हैं। गनीमत रही कि चोरों ने कंप्यूटर और प्रिंटर को नुकसान नहीं पहुंचाया, अन्यथा नगदी के साथ-साथ उपकरणों के नुकसान से आर्थिक संकट और गहरा सकता था।

 

पीड़ित दुकानदार लेड़गीडीपा (छोटेलोरम)कोमल पटेल ने बताया कि दुकान से होने वाली आय से ही परिवार की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होती हैं। ऐसे में मेहनत की कमाई चोरी हो जाने और दुकान के शटर को नुकसान पहुंचने से आर्थिक परेशानी के साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

 

*डायल 112 की पुलिस टीम ने शुरू की जांच*

 

घटना की सूचना मिलने के बाद डायल 112 तथा साकरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस टीम दुकान के क्षतिग्रस्त शटर, गल्ले तथा आसपास के स्थानों का निरीक्षण कर घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हुई थी।

 

भगतदेवरी के व्यापारियों को उम्मीद है कि पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों, संदिग्ध आवाजाही और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों तक जल्द पहुंचेगी|

 

*व्यापारियों ने की रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग*

 

भगतदेवरी क्षेत्र के दुकानदारों एवं व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि NH53 किनारे तथा सुनसान स्थानों पर स्थित दुकानों के आसपास रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। साथ ही पूर्व में हुई चोरी की घटनाओं की जांच में भी तेजी लाई जाए, ताकि अपराधियों में पुलिस का भय बना रहे।

 

भगतदेवरी के व्यापारियों का कहना है कि चोरी की छोटी घटना को भी गंभीरता से लेना जरूरी है, क्योंकि ऐसे मामलों में समय रहते आरोपियों तक नहीं पहुंचने पर अपराधियों के हौसले बढ़ सकते हैं और भविष्य में बड़ी वारदात की संभावना बनी रहती है।

 

भगतदेवरी के दुकानदारों ने पुलिस से उम्मीद जताई है कि वर्तमान चोरी के मामले में आरोपियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा और कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा, ताकि क्षेत्र के दुकानदारों में सुरक्षा का भरोसा कायम हो सके।

—-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!