Uncategorized

211 फीट तिरंगा के साथ बरुआसागर मंडल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, छात्रों ने बढ़ाया उत्साह

बरुआसागर ( झाँसी )। आज भारतीय जनता पार्टी बरुआसागर मंडल के तत्वावधान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में नवोदय विद्यालय एवं आईडी त्रिपाठी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। हाथों में तिरंगा लेकर विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे वातावरण को जोशपूर्ण और आकर्षक बना दिया। इस दौरान 211 फीट का विशाल तिरंगा आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह एवं पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कुलदीप विश्वकर्मा उपस्थित रहे। बरुआसागर मंडल अध्यक्ष रूपेश नायक के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा, जिला मंत्री मीनू राजावत, वरिष्ठ नेता महेश सराफ, विनोद पुरोहित, सत्येंद्र त्रिपाठी, राकेश सुडेले, संदीप जैन, सुरेशानंद कुशवाहा, शिवम अग्रवाल, राघवेन्द्र सेन, संदीप विरथरे, विकास जैन, लखन प्रजापति, करन सेन, श्यामा चरण, अभिषेक हयारन, अंकित त्रिपाठी, जमील वेग, अंकित कौशिक, कमल रायकवार, प्रमोद कुशवाहा, संदीप साहू सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता, देशप्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!