छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्यलोकल न्यूज़

जर्जर सड़क पर धान का रोपा लगाकर वार्डवासियों ने जताया विरोध, नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्रमांक 12 का मामला

 

प्रेमनगर/सूरजपुर। नगर पंचायत प्रेमनगर के वार्ड क्रमांक 12 में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान वार्डवासियों ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। लंबे समय से कीचड़युक्त और जर्जर सड़क से आवागमन करने को मजबूर लोगों ने सड़क पर ही धान का रोपा लगाकर जिम्मेदारों का ध्यान समस्या की ओर आकर्षित किया।

 

यह विरोध प्रदर्शन राजेश जगते के नेतृत्व में किया गया। वार्डवासियों का कहना है कि बारिश के दिनों में सड़क की हालत और भी खराब हो जाती है। जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ के कारण पैदल चलना तो दूर, दोपहिया और चारपहिया वाहनों से आवागमन भी मुश्किल हो गया है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वार्डवासियों ने कहा कि कई बार सड़क की समस्या की ओर जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हुआ। यही वजह है कि प्रशासन और नगर पंचायत का ध्यान खींचने के लिए सड़क पर धान का रोपा लगाकर विरोध करने का निर्णय लिया गया।

 

राजेश जगते ने कहा कि जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए लगातार परेशान हो रही है। यदि सड़क की स्थिति जल्द नहीं सुधारी गई तो वार्डवासियों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से मांग की कि वार्ड क्रमांक 12 की सड़क का तत्काल निरीक्षण कर जर्जर सड़क का निर्माण/मरम्मत कार्य शीघ्र कराया जाए, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके।

 

वार्डवासियों के इस अनोखे विरोध ने नगर पंचायत की सड़क व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि धान के रोपे से लगाए गए इस विरोध के बाद जिम्मेदारों की नींद कब टूटती है।

 

आशिष कुशवाहा

सूरजपुर जिला ब्यूरो चीफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!