E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

महाराष्ट्र से सस्ती शराब की अवैध तस्करी, राजनंदगांव में कोचियों का जाल मजबूत:

बोर तालाब के पास अड्डा, डोंगरगढ़ बना नया 'डंपिंग यार्ड'

महाराष्ट्र से सस्ती शराब की अवैध तस्करी, राजनंदगांव में कोचियों का जाल मजबूत: बोर तालाब के पास अड्डा, डोंगरगढ़ बना नया ‘डंपिंग यार्ड’

संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव ।

महाराष्ट्र सीमा से सटे सीमावर्ती इलाकों में इन दिनों अवैध शराब की तस्करी का काला कारोबार तेजी से पैर पसार रहा है। महाराष्ट्र में शराब के दाम छत्तीसगढ़ की तुलना में काफी कम होने के कारण कोचिया (अवैध शराब विक्रेता) इस अंतर का फायदा उठाकर भारी मात्रा में सस्ती शराब की खेप राज्य में पहुंचा रहे हैं। राजनंदगांव जिले में कोचियों का नेटवर्क इतना सक्रिय हो चुका है कि शहर के भीतर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक शराब की अवैध सप्लाई बेखौफ जारी है।

बोर तालाब के पास कोचियों का जमावड़ा

स्थानीय लोगों के अनुसार राजनंदगांव शहर के गौर तालाब और उसके आसपास के इलाके शराब कोचियों की गतिविधियों का मुख्य केंद्र बन चुके हैं। दिन-ढलते ही इस क्षेत्र में असामाजिक तत्वों और कोचियों की आवाजाही बढ़ जाती है। बोर

तालाब के पास से ही शराब की छोटी-छोटी खेप शहर की गलियों और आसपास की बस्तियों में खपाई जा रही है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों में डर का माहौल बना रहता है।

डोंगरगढ़ में बन रहा बड़ा डंपिंग स्टेशन

तस्करी की इस पूरी कड़ी में धार्मिक नगरी डोंगरगढ़ को मुख्य ‘डंपिंग यार्ड’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। महाराष्ट्र से चारपहिया, दोपहिया और मालवाहक वाहनों के जरिए लाई जाने वाली अवैध शराब को पहले डोंगरगढ़ के बाहरी और सुनसान इलाकों में सुरक्षित रूप से डंप किया जाता है। इसके बाद वहां से कोचियों के छोटे नेटवर्क के जरिए इसे राजनंदगांव और आसपास के अन्य क्षेत्रों में सप्लाई किया जाता है।

प्रशासन की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

आबकारी विभाग और स्थानीय पुलिस द्वारा समय-समय पर कार्रवाई का दावा तो किया जाता है, लेकिन कोचियों के इस बड़े नेटवर्क के सामने ये दावें नाकाफी साबित हो रहे हैं। गौर तालाब और डोंगरगढ़ जैसे प्रमुख ठिकानों पर लगातार जारी इस अवैध धंधे से न केवल शासन को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की कानून-व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।

स्थानीय नागरिकों की मांग है कि पुलिस और आबकारी विभाग सीमावर्ती जांच चौकियों पर सख्ती बढ़ाए और इन प्रमुख हॉटस्पॉट पर कड़ा कड़ा एक्शन लेकर शराब माफिया की कमर तोड़े।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!