खाकी किड्स” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को कानून,
साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ।
राजनंदगांव पुलिस की विशेष पहल,

“खाकी किड्स” अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को कानून, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का पाठ।
शेखर ठाकुर (छत्तीसगढ़ संपादक )
राजनांदगांव,
दिनांक 6.8.2026
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (IPS) के मार्गदर्शन में राजनांदगांव पुलिस द्वारा विद्यार्थियों में जागरूकता, जिम्मेदारी एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से संचालित “Khakhi Kids – Empowering Young Minds for a Safer Tomorrow” अभियान के अंतर्गत Neeraj Public School, Rajnandgaon में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर CSP श्रीमती वैषाली जैन (IPS), DSP श्रीमती सुमन जायसवाल, निरीक्षक कैलाश मरई तथा स्वयं सिद्धा (Swayam Siddha) संस्था की विशेषज्ञ श्रीमती सोनाली चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर नीरज पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री नीरज वाजपेई , श्रीमति सोनल वाजपेई
एवं मैडम एकता गाँधी (प्रिंसिपल ) उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को किशोर एवं युवाओं से संबंधित विधिक प्रावधानों, एंटी-रैगिंग, जेंडर सेंसिटाइजेशन, नागरिक दायित्व एवं यातायात अनुशासन तथा साइबर सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल जागरूक नागरिक ही नहीं, बल्कि अपने परिवार एवं समाज में भी सकारात्मक संदेश के वाहक बनें।
स्वयं सिद्धा (Swayam Siddha) संस्था की ओर से श्रीमती सोनाली चक्रवर्ती ने विद्यार्थियों को लैंगिक समानता, सम्मानजनक व्यवहार, सुरक्षित वातावरण तथा संवेदनशील समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रेरक मार्गदर्शन दिया।
“खाकी किड्स – सुरक्षित भविष्य हेतु युवा मनों का सशक्तिकरण” जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए निम्न विषयों पर प्रशिक्षण एवं अभिमुखीकरण प्राप्त किया—
* किशोर एवं युवाओं से संबंधित विधिक जागरूकता एवं एंटी-रैगिंग
* लैंगिक संवेदनशीलता (Gender Sensitisation)
* नागरिक दायित्व एवं यातायात जागरूकता
* साइबर सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को Participation Certificates प्रदान कर उनकी सहभागिता का सम्मान किया गया।
राजनांदगांव पुलिस द्वारा संचालित “Khakhi Kids” अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को Awareness, Responsibility & Rights के मूल सिद्धांतों से जोड़ते हुए उन्हें जागरूक, जिम्मेदार एवं सुरक्षित नागरिक के रूप में विकसित करना है, ताकि वे अपने परिवार, विद्यालय एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन के वाहक बन सकें।