Uncategorized

*पदभार ग्रहण समारोह आयोजित* 

राष्ट्रीय अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन में विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमारी बालदी एवं राष्ट्रीय सह सचिव बीना अग्रवाल रही मौजूद..!

*भारत संवाद*

कालापीपल(बब्लू जायसवाल)अखिल भारतीय मरवाड़ी महिला सम्मेलन एवं समाज कल्याण समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी बालदी तथा राष्ट्रीय सह सचिव श्रीमती बीना अग्रवाल के शुभ आगमन पर कालापीपल में पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया,कार्यक्रम में कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए,समारोह में संगठन की कार्यप्रणाली एवं उद्देश्यों पर मार्गदर्शन,राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों का उद्बोधन तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए,कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति कलां गर्ग,जिला अध्यक्ष श्रीमती भारती गर्ग के उद्बोधन के साथ कालापीपल शाखा अध्यक्ष श्रीमती रेखा सांखला एवं समस्त शाखा परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया,समारोह में प्रकृति संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम भी प्रस्तावित है,आयोजकों ने सम्मानित सदस्यों एवं गणमान्य नागरिकों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समारोह को सफल बनाया,कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती सरिता भोजराज पांवर सहित सामाजिक एवं संगठन से जुड़े पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,इस अवसर पर विधायक घनश्याम चंद्रवंशी,भाजपा जिला महामंत्री कृपाल मेवाड़ा,जमना प्रसाद पाटीदार,वैभव गर्ग,पत्रकार बड़ी संख्या में उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन श्रीमती डाली तिवारी व श्रीमती शीला वर्मा द्वारा किया एवं आभार श्रीमती सारिका अग्रवाल ने माना…!

अंत में कार्यक्रम के दौरान विधायक घनश्याम चंद्रवंशी द्वारा सभी अखिल भारतीय मारवाड़ी मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया।

 

 

बबलू जायसवाल

बबलू जायसवाल विगत 15 वर्षों से कालापीपल क्षेत्र में सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने हमेशा निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का कार्य किया है। क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी खबर को जनता तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। सामाजिक सरोकारों, जनसमस्याओं और स्थानीय विकास से जुड़े विषयों पर उनकी पैनी नजर रहती है। अपनी ईमानदार कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी अलग पहचान बनाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!