Uncategorizedछत्तीसगढ़

*सावन के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को निकली भव्य कावड़ यात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र*

*सावन के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को निकली भव्य कावड़ यात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र*

*सावन के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को निकली भव्य कावड़ यात्रा, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा क्षेत्र*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ महासमुंद जिला प्रमुख भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार

“श्रद्धा, संस्कार और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम बना सावन का अंतिम सोमवार”

 

सरायपाली। सावन के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को सरायपाली क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सरस्वती शिशु मंदिर पाटसेन्द्री के संचालक भास्कर पटेल एवं खिरोद नंद के नेतृत्व में सैकड़ों शिवभक्तों ने दो मोहनी (लात नाल) से पवित्र जल लेकर भव्य कावड़ यात्रा निकाली और नवरंगपुर स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

 

यात्रा में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महासमुन्द जिला महामंत्री लालकुमार पटेल, भाजपा मंडल भंवरपुर महामंत्री धर्मेन्द्र पटेल, भाजपा अजा मोर्चा महासमुन्द जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर, भाजपा मंडल केदुवां अध्यक्ष दण्डधर साव एवं महामंत्री सुरोतीलाल लकड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

 

सैकड़ों बालक-बालिकाओं, आचार्यों एवं दीदीजी की सहभागिता यात्रा का विशेष आकर्षण रही। नन्हे शिवभक्तों के कंधों पर कावड़ और मुख पर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बच्चों की सहभागिता ने संस्कार, अनुशासन और सनातन संस्कृति के प्रति नई पीढ़ी की आस्था का सुंदर संदेश दिया।

 

नवरंगपुर शिव मंदिर परिसर में स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास सभापति जनपद पंचायत सरायपाली श्रीमती उषा लालकुमार पटेल के नेतृत्व में कावड़ यात्रियों का आत्मीय स्वागत किया गया तथा भव्य भंडारे का आयोजन हुआ।

 

‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठा। यह कावड़ यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ संस्कार, सेवा, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का जीवंत उत्सव बनकर अविस्मरणीय रही।

 

हर-हर महादेव! बोल बम! ॐ नमः शिवाय!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!