दिव्य जीबन निर्माण शिविरों का हुआ समापन

बयाना।स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती बलिदान शताब्दी के पावन वर्ष के अवसर पर बालक व बालिकाओं के लिए आर्यसमाज बयाना द्वारा आयोजित दिनांक 23 मई से चल रहे दिव्य जीवन निर्माण शिविरों का भव्य समापन समारोह लक्ष्मी पैलेस में शनिवार को संपन्न किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता आर्य समाज के पूर्ब प्रधान कमल आर्य ने की।मुख्य अतिथि कुसुमलता बंसल रही। विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र सोलंकी, सतीश सिंघल थे। दिव्य जीवन निर्माण शिविरों में 200 से भी अधिक बालक बालिकाओं ने नि:शुल्क प्रशिक्षण प्राप्त किया। व्यायाम शिक्षक निहाल आर्य, पारस आर्य, केशव आर्य, हिमांशु आर्य के संचालन में सभी बालक व बालिकाओं ने लकड़ी मल्लखम्भ, बॉक्सिंग, काते, तलवार, गटका चक्र, आसन स्तूप आदि का शानदार प्रदर्शन किया , जिसने दर्शकों का मन मोह लिया। आर्यवीरांगनाओं द्वारा स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती के जीवन की झलकियों पर एक नाटिका की प्रस्तुति की सभी ने भूरि भूरि प्रशंसा की। बौद्धिक, शारीरिक व मंत्रपाठ प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बालक व बालिकाओं को साहित्य भेंट कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में दामोदर लाल आर्य, डॉ0 कुमार शास्त्री,पत्रकार सौरभ अग्रवाल,राजेश गोयल,परम सुख आर्य,रविशंकर,धर्मेंद्र आर्य, दयानंद आर्य, कैलाश आर्य , बिरजू आर्य, आनंद आर्य,हेमलता शास्त्री,दीपा आर्या,सोमवती आर्या, सुशीला देवी, लक्ष्मी गुप्ता,गीता आर्या,राधा सिंघल,शालू सिंघल, मुक्ता आर्या, भावना आर्या,सुषमा सिंघल आदि आर्यजन एवं अनेक अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन प्रदीप आर्य,सुनयना आर्या ने किया



