बरुआसागर में विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने लगाया निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, स्कूली बच्चों की हुई जांच

बरुआसागर ( झाँसी ) । विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की आंखों की जांच कर उन्हें नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री राकेश जायसवाल, बुंदेलखंड प्रभारी महिला मोर्चा कुसुम साहू एवं जिला अध्यक्ष दिलीप भार्गव उपस्थित रहे। अतिथियों ने शिविर का शुभारंभ करते हुए बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर ऐसे आयोजनों को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के आयोजक एवं झांसी मंडल अध्यक्ष आकाश हिन्दू ने बताया कि शिविर का उद्देश्य बच्चों की आंखों से संबंधित समस्याओं की समय रहते पहचान करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। शिविर में विद्यालय के बच्चों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श भी दिया गया।
इस दौरान विद्यालय स्टाफ, परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




