Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

सभी प्रमुख बांधों,जलाशयों,रपटों एवं संवेदनशील स्थलों पर चेतावनी सूचना-पट्ट अनिवार्य रूप से लगाएं: मण्डलायुक्त

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के अन्त्येष्टि स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें

झाँसी। मण्डलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में आयोजित की गयी। उन्होंने जहां जनसामान्य का अधिक आवागमन होने वाले सड़क सार्वजनिक रास्तों एवं सड़क किनारे गहरे गड्ढे होने पर वाहन गिरने की घटनाएं, जनहानि एवं बच्चों के डूबने की घटनाओं को रोकने के लिए ऐसे गड्ढे व होल बन्द करने के निर्देश दिए, जिससे जनहानि को होने से बचाया जा सके। मण्डलायुक्त ने बांधों पर हुई घटनाओं को गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए वर्षा ऋतु के दौरान बांधों, जलाशयों एवं अन्य गहरे जल स्रोतों में डूबने की बढ़ती घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंडल के सभी प्रमुख बांधों, जलाशयों/रपटों एवं संवेदनशील स्थलों पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम/माईक की व्यवस्था एवं चेतावनी सूचना-पट्ट अनिवार्य रूप से लगाए जाएं तथा खतरनाक रपटें वाले क्षेत्रों की बैरिकेडिंग कर आमजन की आवाजाही को नियंत्रित करने हेतु निर्देशित किया। सिंचाई विभाग, जल निगम, पंचायत, लोक निर्माण विभाग, लघु सिंचाई, पुलिस, राजस्व विभाग नियमित निगरानी करें और संवेदनशील स्थलों पर आवश्यकतानुसार सुरक्षा कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करें। मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाए। ग्राम पंचायतों, नगर निकायों, विद्यालयों तथा अन्य माध्यमों से लोगों को बांधों, नदियों एवं गहरे जलाशयों में स्नान, सेल्फी लेने अथवा अन्य जोखिमपूर्ण गतिविधियों से बचने के लिए जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसहयोग और प्रशासनिक सतर्कता के माध्यम से ही डूबने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल स्थानीय प्रशासन, पुलिस अथवा संबंधित विभाग को सूचना देकर त्वरित राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ऐसे जलाशय व रपटें जो बारिश में डूब जाते हैं, ऐसे रपटों वाले क्षेत्रों की बैरिकेडिंग लगाकर आमजन की आवाजाही को रोकने हेतु ड्यूटी लगाई जाए जिससे होने वाली जनहानि को रोका जा सके।मण्डलायुक्त ने जनपद के समस्त अन्त्येष्टि स्थलों पर टीन शेड सहित आवश्यक व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु एवं जलस्तर बढ़ने की स्थिति को देखते हुए नदियों एवं जलाशयों के किनारे स्थित अन्त्येष्टि स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना न रहे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि अन्त्येष्टि स्थलों पर चेतावनी संकेतक बोर्ड, आवश्यक बैरिकेडिंग तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।मण्डलायुक्त ने टहरौली क्षेत्र में तिरपाल लगाकर अंतिम संस्कार करने वाली घटना पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए डीडी पंचायत को निर्देश दिए कि अन्त्येष्टि स्थलों, अस्पतालों एवं विद्यालयों के रास्तों को सुगम बनायें, जिससे आमजन व विद्यालय जाने वाले बच्चों को आने जाने में परेशानी न हो। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों के अन्त्येष्टि स्थलों का नियमित निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि तहसील स्तर पर किसान सम्मान निधि के लम्बित आवेदनों का निस्तारण अभियान के साथ पूर्ण करायें। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग के पोर्टल पर श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीयन कराएं जाएं, जिससे पात्र श्रमिकों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन कार्यालयों में आमजन का आवागमन अधिक रहता है, वहां स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा प्रेरणा केंटीन व मिलेट केन्द्र खोले जाएं, जिससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को रोजगार और आमजन को सस्ते दर पोष्टिक खाना मिल सकेगा। मंडलायुक्त ने कृषि विभाग की समीक्षा निर्देश दिए कि वर्तमान में कृषकों को कृषि कार्य हेतु खाद आपूर्ति के दृष्टिगत विभागीय अधिकारी केन्द्रों पर खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति का व्यापक रुप से प्रचार-प्रसार करायें, जिससे खाद-बीज के केन्द्रों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो सके। खाद बीज की उपलब्धता केन्द्रों पर किसानों की समस्याओं को प्राथमिकता से निस्तारित करें। मण्डलायुक्त ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, छात्रवृत्ति प्रकरण, किसानों का आधार सीडिंग कार्य, गर्भवती महिलाओं व छोटे बच्चों को पोषाहार वितरण, बाल वाटिका, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, अभ्युदय योजना, किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, निराश्रित गौवंश आश्रय स्थल सहित निर्माणाधीन कार्यों में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र केसरवानी, अपर नगर आयुक्त रौली गुप्ता, संयुक्त निदेशक शिक्षा आर के वर्मा, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या एस0एन0 त्रिपाठी, अपर निदेशक पशुपालन ए0के0 सागर, उपायुक्त खाद्य विनय कुमार, उप निदेशक पंचायती राज अजय आनन्द सरोज, उप निदेशक महिला कल्याण श्रवण गुप्ता, उप निदेशक दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिव सिंह, उप निदेशक समाज कल्याण इन्द्रा सिंह, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मण्डलीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!