E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

➤ **अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई।**

➤ **अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार।**

**थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)**

 

 *संवाददाता अभिषेक दुबे* 

➤ **अवैध शराब बिक्री पर डोंगरगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाई।**

➤ **अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला 01 आरोपी गिरफ्तार।**

➤ **आरोपी किशन उइके के कब्जे से 28 पौवा शोले मसाला देशी शराब, कुल मात्रा 5.040 बल्क लीटर, कीमती ₹2,800 जब्त।**

➤ **शराब बिक्री की रकम ₹200 सहित कुल ₹3,000 की संपत्ति जब्त।**

➤ **आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई।**

➤ **न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश कर भेजा गया जेल।**

 

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

 

*गिरफ्तार आरोपी का नाम एवं पता*

 

**01. किशन उइके**, पिता रूपचंद उइके, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, मेला ग्राउंड, महावीर पारा, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छ.ग.)।

 

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

 

 

 

पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा अपराधों की रोकथाम हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक सुमन जायसवाल एवं रामेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में डोंगरगढ़ पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों, शराब कोचियों एवं तस्करों सहित अन्य असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक **09-10-2026** को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि प्रज्ञागिरी पहाड़ी मेन रोड के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। मौके पर आरोपी **किशन उइके, पिता रूपचंद उइके, उम्र 33 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 11, मेला ग्राउंड, महावीर पारा, डोंगरगढ़** के कब्जे से 28 पौवा शोले मसाला देशी शराब, कुल मात्रा 5.040 बल्क लीटर, कीमती ₹2,800 एवं शराब बिक्री की रकम ₹200, कुल जुमला ₹3,000, जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा **34(2) आबकारी अधिनियम** के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।

 

*डोंगरगढ़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।*

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!