धर्मराजस्थानलोकल न्यूज़
मंडवाड़ा से सोनाणा खेतलाजी के लिए पैदल यात्रा रवाना

मंडवाड़ा (सिरोही)। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सोनाणा खेतलाजी धाम के लिए श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा मंडवाड़ा से भक्तिभाव के साथ रवाना हुई। यात्रा की शुरुआत जयकारों और धार्मिक उत्साह के बीच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
यह पैदल यात्रा मंडवाड़ा से पालड़ी एम होते हुए सिरोही कृष्णापुरी संग के साथ आगे बढ़ते हुए सोनाणा खेतलाजी धाम पहुंचेगी। रास्ते भर श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए और जयकारे लगाते हुए यात्रा करेंगे।
समाजसेवी अशोक आलिया ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। भक्तजन आस्था और श्रद्धा के साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए और भगवान खेतलाजी से सुख-समृद्धि की कामना की।


