E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*छत्तीसगढ़ बिलासपुर महिला सरपंच की जगह पति ने ली शपथ, नियमों पर उठे सवाल* 

, *वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप* 

*छत्तीसगढ़ बिलासपुर महिला सरपंच की जगह पति ने ली शपथ, नियमों पर उठे सवाल* 

, *वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप* 

 

 *शेखर ठाकुर संपादक छत्तीसगढ़।* 

बिलासपुर। जिले मस्तूरी ग्राम पंचायत केवटाडीह (भूतहा) में नवनिर्वाचित महिला सरपंच की जगह उनके पति द्वारा सरपंच पद की शपथ लेने का मामला सामने आया है। शपथ ग्रहण समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंचायत व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।

 

 

 

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत केवटाडीह की नवनिर्वाचित सरपंच जयंती जगत की मौजूदगी में उनके पति अरुण जगत ने सरपंच पद की शपथ ली। खास बात यह है कि अरुण जगत बिजली विभाग में नियमित कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

वायरल वीडियो में अरुण जगत शपथ पत्र पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वे छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत निर्वाचन नियमों के तहत निष्ठा और ईमानदारी से दायित्व का निर्वहन करने की शपथ लेते सुनाई दे रहे हैं। वहीं, निर्वाचित महिला सरपंच जयंती जगत कार्यक्रम के दौरान पास में बैठी नजर आती हैं। मामला सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि आखिर निर्वाचित जनप्रतिनिधि की जगह उनके पति को शपथ कैसे दिलाई गई? पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण का उद्देश्य उन्हें सीधे तौर पर नेतृत्व की भूमिका देना है। ऐसे में महिला सरपंच की जगह पति द्वारा शपथ लेने की घटना ने पंचायत प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!