*ग्राम चकरदा में पानी की टंकी बनी शोपीस! करोड़ों + खर्च के बाद भी जलापूर्ति पर उठ रहे सवाल*
*ग्राम चकरदा में पानी की टंकी बनी शोपीस! करोड़ों + खर्च के बाद भी जलापूर्ति पर उठ रहे सवाल*

*ग्राम चकरदा में पानी की टंकी बनी शोपीस! करोड़ों + खर्च के बाद भी जलापूर्ति पर उठ रहे सवाल*

तिलक राम पटेल ब्यूरोचिफ जिला महासमुंद भारत संवाद टीवी न्यूज चैनल दैनिक अपडेट अखबार
सरायपाली। महासमुंद जिले के सरायपाली विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चकरदा में जल जीवन मिशन के तहत निर्मित पानी की टंकियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाई गई इन टंकियों का वास्तविक लाभ लोगों को कितना मिल रहा है, यह जांच का विषय है।
जानकारी के अनुसार, गांव में दो पानी की टंकियों के निर्माण पर क्रमशः 65 लाख 30 हजार रुपये और 43 लाख 89 हजार रुपये खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में सवाल उठता है कि लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि ग्रामीणों को नियमित पानी नहीं मिल रहा है, तो योजना का उद्देश्य कैसे पूरा होगा?
जांच और जवाबदेही की मांग
मामले में संबंधित विभाग को टंकियों की निर्माण गुणवत्ता, पाइपलाइन कनेक्शन और जलापूर्ति की वास्तविक स्थिति की जांच करनी चाहिए। साथ ही निर्माण पर खर्च की गई राशि, कार्य पूर्णता प्रमाणपत्र और योजना के संचालन से संबंधित अभिलेखों की भी जांच होनी चाहिए।
अब देखने वाली बात यह है कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है और ग्रामीणों को नियमित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए क्या व्यवस्था की जाती है।

