गौरीनगर गौ हत्या कांड: सर्व ब्राह्मण समाज का बड़ा ऐलान,
28 को महावीर चौक से कलेक्ट्रेट तक हुंकार - रखीं 5 बड़ी मांगें, फांसी से लेकर गौशाला तक*
गौरीनगर गौ हत्या कांड: सर्व ब्राह्मण समाज का बड़ा ऐलान, 28 को महावीर चौक से कलेक्ट्रेट तक हुंकार – रखीं 5 बड़ी मांगें, फांसी से लेकर गौशाला तक*
अभिषेक दुबे (संभागीय ब्यूरो चीप)
*राजनांदगांव।* संस्कारधानी के गौरीनगर में नवरात्रि पर्व पर 3 गायों के सिर काटकर फेंके जाने की घटना के बाद सर्व ब्राह्मण समाज ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है।
सर्व ब्राह्मण समाज की आपात बैठक में फैसला लिया गया है कि *दिनांक 28 अक्टूबर, दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे महावीर चौक में सभी ब्राह्मण समाज के लोग एकत्रित होंगे।* वहां से एक बड़ी रैली के रूप में सभी एक साथ कलेक्टर कार्यालय एवं एसडीएम कार्यालय जाकर ज्ञापन सौंपेंगे। इसमें युवा ब्राह्मण, वरिष्ठ ब्राह्मण और सभी ब्राह्मण साथियों का सहयोग रहेगा।
*समाज की 5 प्रमुख मांगें:*
*1. मंदिरों के पास से मटन दुकानें हटाओ -* शहर के सभी मंदिर क्षेत्र के आसपास जितनी भी मटन और नॉनवेज की दुकानें चल रही हैं, उन्हें तत्काल वहां से हटाया जाए। इससे धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं।
*2. गौ माता को राज्य माता का दर्जा दो -* छत्तीसगढ़ में गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए, ताकि गौ हत्या पर कठोरतम कानून लागू हो सके।
*3. 5 KM में 1 एकड़ पर गौशाला -* शहर में जगह-जगह घूम रही आवारा गौ माता के लिए शहर से 5 किलोमीटर के अंतराल में 1 एकड़ भूमि जल्द से जल्द आबंटित की जाए, ताकि उन्हें वहां रखकर उनकी सेवा और सुरक्षा की जा सके।
*4. हत्यारों को फांसी हो -* इस कांड में जो-जो गिरफ्तार हुए हैं और उनके साथी-सहभागी जो अभी भी फरार हैं, उन सभी को जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर फांसी की सजा दी जाए।
*5. गौरीनगर और रमन बाजार के मदरसों की जांच हो -* समाज ने मांग की है कि गौरीनगर में और रमन बाजार स्थित मदरसों की प्रशासन द्वारा जांच की जाए। जो भी लोग बाहर से आकर अवैध रूप से रह रहे हैं और इस तरह की गतिविधियों में शामिल हैं, उन्हें यहां से हटाया जाए।
वरिष्ठ ब्राह्मण समाज ने कहा है कि अगर इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सर्व समाज के साथ मिलकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

