राजनांदगांव के सिंगोला भोथिया में दिखा विशालकाय अजगर
स्नेक मैन अनिल शर्मा ने 112 की मदद से किया सुरक्षित रेस्क्यू* 🐍
संवाददाता राजनांदगांव

: राजनांदगांव के सिंगोला भोथिया में दिखा विशालकाय अजगर, स्नेक मैन अनिल शर्मा ने 112 की मदद से किया सुरक्षित रेस्क्यू* 🐍
*राजनांदगांव* – जिले के *सिंगोला भोथिया* गांव में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक *विशालकाय अजगर* को देखा। अजगर को देखकर गांव में दहशत फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही एक सतर्क ग्रामीण ने तुरंत *112 इमरजेंसी नंबर* पर कॉल किया। सूचना मिलते ही *राजनांदगांव के प्रसिद्ध स्नेक रेस्क्यूअर अनिल शर्मा जी* मौके पर पहुंचे।
*सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा*
अनिल शर्मा ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद बिना किसी को चोट पहुंचाए अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। अजगर की लंबाई लगभग *10-12 फीट* बताई जा रही है।
रेस्क्यू के बाद अजगर को *वन विभाग की मौजूदगी में पास के जंगल क्षेत्र में सुरक्षित छोड़* दिया गया।
*ग्रामीणों ने की सराहना*
ग्रामीणों ने अनिल शर्मा की त्वरित कार्रवाई और हिम्मत की खूब सराहना की। लोगों ने कहा कि अनिल शर्मा के कारण एक बेजुबान की जान भी बच गई और गांव में दहशत भी खत्म हुई।
*वन विभाग की अपील*
वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल या घर के आसपास सांप या अन्य वन्यजीव दिखने पर उसे मारें नहीं। तुरंत 112 या वन विभाग को सूचना दें।मानसून के समय इस तरह की घटनाएं आम हैं, इसलिए सावधानी बरतें।
