E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*गीजर और खिलौनों में छिपाए थे चोरी के 53 लाख रुपये,

दो आरोपी गिरफ्तार!!*

*गीजर और खिलौनों में छिपाए थे चोरी के 53 लाख रुपये, दो आरोपी गिरफ्तार!!*

 

शेखर ठाकुर(संपादक)

रायपुर पुलिस ने कटोरा तालाब के संत कंवर राम चौक से एक कपड़ा कारोबारी की स्कूटी से 53 लाख रुपये चोरी होने के मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है। शातिर बदमाशों ने इस रकम को पहचान से बचाने के लिए अपने घरों में गीजर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौनों के भीतर छिपाकर रखा हुआ था।शैलेंद्र नगर निवासी किशोर बलवानी की पंडरी कपड़ा बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। वह 9 अक्तूबर की सुबह करीब 11:40 बजे अपने घर से दुकान के लिए निकले थे। उन्होंने अपनी स्कूटी के पायदान पर सफेद रंग के बैग में 53 लाख रुपये रखे हुए थे। सुबह करीब 11:45 बजे कटोरा तालाब के पास अप्पू पान ठेले के सामने रुककर वे पान खाने लगे। इसी दौरान घात लगाए बदमाशों ने स्कूटी पर रखा नोटों से भरा बैग उड़ा लिया। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।पुलिस की टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के हजारों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जांच में शामिल की। फुटेज में बिना नंबर की पल्सर बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए रास्ते में लगातार कपड़े बदल रहे थे और कैमरों की नजर से बचने के लिए अलग रास्तों का इस्तेमाल कर रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी करीब एक हफ्ते से कारोबारी की दिनचर्या पर नजर रख रहे थे। सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने टाटीबंध निवासी 36 वर्षीय कमलेश कुशवाहा और डीडी नगर निवासी 39 वर्षीय मनीष यदु को हिरासत में लिया।कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने चोरी की रकम छिपाने की जगह का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपियों के घरों से गीजर के अंदर, टीवी के पीछे और बच्चों के खिलौनों में छिपाकर रखे गए पूरे 53 लाख रुपये बरामद कर लिए। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के तीन बैंक खाते फ्रीज करवा दिए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर बाइक और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।पकड़े गए आरोपी मनीष यदु के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मारपीट और जुआ अधिनियम के तहत पूर्व में भी मामले दर्ज हैं और वह जेल जा चुका है। उसने वर्ष 2012 में आजाद चौक थाने में नकदी लूट की झूठी शिकायत भी दर्ज कराई थी। वहीं दूसरा आरोपी कमलेश कुशवाहा भी पूर्व में मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल की सजा काट चुका है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!