E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

खैरागढ़. नगर दशहरा उत्सव समिति के व्दारा, विक्रांत सिंह की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा,,

बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच मना दशहरा 41 फीट के रावण दहन को देखने उमड़ा जनसैलाब

खैरागढ़. नगर दशहरा उत्सव समिति के व्दारा, विक्रांत सिंह की अगुवाई में भव्य शोभायात्रा,,

 

बाजे-गाजे और आतिशबाजी के बीच मना दशहरा

41 फीट के रावण दहन को देखने उमड़ा जनसैलाब

संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव

खैरागढ़ : संगीत नगरी में नगर दशहरा उत्सव के द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी भव्यता और उत्साह के साथ दशहरा उत्सव मनाया गया।। भगवान श्रीराम के जयघोष, आकर्षक शोभायात्रा, पारंपरिक लोकनृत्यों और भव्य आतिशबाजी के बीच रावण भांठा (इतवारी बाजार)में श्रीराम ने 41 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया।। इस ऐतिहासिक परंपरा के साक्षी बनने नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।।

 

बांके बिहारी मंदिर से विक्रांत सिंह की अगुवाई में निकली शोभायात्रा

दशहरा उत्सव की शुरुआत बांके बिहारी मंदिर परिसर में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा की पूजा-अर्चना के साथ हुई।। इसके बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान रथ पर सवार होकर बाजे-गाजे के साथ रावण दहन के लिए रवाना हुए।। हर वर्ष की परंपरा के अनुसार बांके बिहारी मंदिर में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा भी शोभायात्रा में शामिल रही।

 

 

श्रद्धा और उल्लास के वातावरण में निकली शोभायात्रा

अस्पताल चौक होते हुए दंतेश्वरी मंदिर पहुंची, जहां मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया।। इसके बाद यात्रा गोलबाजार, बख्शी मार्ग और इतवारी बाजार होते हुए रावण भांठा पहुंची।।

 

आकाशीय रंग बिरंगी आतिशबाजी के बीच रावण दहन, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

रावण भांठा (इतवारी बाजार)में भव्य आतिशबाजी के बीच भगवान श्रीराम ने 41 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया।। रावण दहन के दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।। शोभायात्रा के दौरान डीजे और धुमाल की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरकते रहे।। जगह-जगह उमड़ी भीड़ और उत्सव के माहौल ने दशहरा की रौनक बढ़ा दी।। शोभायात्रा में शामिल राउत नाचा और पंथी नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।। पारंपरिक लोककलाओं की प्रस्तुतियों ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की झलक पेश की।।

 

 

मां दुर्गा की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

दशहरा उत्सव के दौरान बांके बिहारी मंदिर में विराजित मां दुर्गा की प्रतिमा को भी शोभायात्रा में शामिल किया गया।। रावण दहन के पश्चात विधि-विधान के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।। इस तरह धार्मिक आस्था और परंपरा के संगम के साथ उत्सव का समापन हुआ।।

 

खैरागढ़ का दशहरा बना क्षेत्रवासियों के आकर्षण का केंद्र

खैरागढ़ का दशहरा हर वर्ष नगरवासियों के साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र रहता है।। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों ने रावण दहन और मेले का आनंद लिया।। भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पूरे आयोजन स्थल और शोभायात्रा मार्ग पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी।। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।। यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से व्यवस्थित रही।।

 

 

जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रहे मौजूद

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं नगर दशहरा उत्सव समिति के संरक्षक विक्रांत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गिरजा नंद चंद्राकर, घम्मन साहू, डॉ. बिसेसर साहू, रामाधार रजक, विकेश गुप्ता, भागवत शरण सिंह, सूर्य दमन सिंह,अनूज देवांगन,कमलेश कोठले, संजय शर्मा, शशांक ताम्रकार, शैलेन्द्र त्रिपाठी, नंद चंद्राकर, प्रकाश सिंह, नित्य प्रकाश सिंह,आयशा सिंह बोनी, खेमराज जैन, संदीप दास,ऋषभ सिंह बघेल,आलोक श्रीवास, हर्षित सिंह “निक्कू”,अनिश सिंह “दादू”, गोरेलाल वर्मा, रूपेंद्र रजक, अजय जैन, देवीन कोठले, रेखा विकेश गुप्ता, नीलिमा गोस्वामी, प्रीति यादव, नीलम सिंह राजपूत,वेदाशं सिंह “कुश”,लाल पवन सिंह,अय्यूब सोलंकी, राजेश देवांगन, चंदन गिरी गोस्वामी,सुमित टांडिया,शिवांश बहादुर सिंह, कमल सिंह, अंकित राजपूत,विनय चोपड़ा, मयंक झा, अमन यदु,आर्यन श्रीवास, राजा श्रीवास, नवीन सोनी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!