पुलिस स्मृति दिवस 2026: वीर शहीदों को सीएम साय और विजय शर्मा ने किया नमन
सीएम ने कहा, शहीदों के परिवार के सम्मान और कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. MARTYRS PAID TRIBUTE IN RAIPUR पुलिस स्मृति दिवस 2026

पुलिस स्मृति दिवस 2026: वीर शहीदों को सीएम साय और विजय शर्मा ने किया नमन
सीएम ने कहा, शहीदों के परिवार के सम्मान और कल्याण के लिए हम प्रतिबद्ध हैं.
MARTYRS PAID TRIBUTE IN RAIPUR
पुलिस स्मृति दिवस 2026
गोविंद साहू (रायपुर /भिलाई ) रायपुर: छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता के पीछे हमारे वीर जवानों का अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान है. कभी हिंसा और भय से प्रभावित बस्तर में अब शांति, सुरक्षा और विकास की नई तस्वीर उभर रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बातें आज पुलिस स्मृति दिवस पर कही. साय ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जवानों का सर्वोच्च बलिदान हमारे विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की प्रेरणा है. सीएम ने शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता एक बार फिर से दोहराई.
पुलिस स्मृति दिवस
पुलिस स्मृति दिवस पर माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पुलिस स्मृति दिवस परेड में मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया. सीएम साय ने शहीद पुलिस अधिकारियों और जवानों के परिजनों को शाल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस देश की सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों की वीरता को याद करने का अवसर है. 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में चीनी सैनिकों का सामना करते हुए शहीद हुए 10 पुलिस जवानों की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है.
पुलिस स्मृति दिवस 2026
नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता:सीएम
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ”छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता पुलिस, जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और केंद्रीय सुरक्षा बलों के साहस और बलिदान का परिणाम है. दुर्गम जंगलों और पहाड़ियों में कठिन परिस्थितियों के बीच जवानों ने अदम्य पराक्रम का परिचय दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से नक्सलवाद के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है.”
Martyrs paid tribute in Raipur
ने वीर जवानों को किया नमन
बस्तर में विकास को मिली रफ्तार:साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, ”जिन क्षेत्रों में कभी भय और हिंसा का माहौल था, वहां अब सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और संचार सुविधाओं का विस्तार हो रहा है. नियद नेल्लानार योजना, पीएम जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के जरिए दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों तक विकास पहुंचाया जा रहा है. अब सरकार की प्राथमिकता बस्तर में शांति को स्थायी बनाना और विकास की गति तेज करना है, ताकि प्रदेश के हर क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली पहुंचे.”
Martyrs paid tribute in Raipur
पुलिस स्मृति दिवस
जवानों की शहादत के पीछे उनके परिवारों का त्याग, धैर्य और साहस भी जुड़ा होता है. राज्य सरकार शहीद परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है. पुलिस बल को आधुनिक तकनीक, संसाधन और बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ जवानों एवं उनके परिवारों के हित में भी लगातार काम किया जा रहा है: विष्णु देव साय, सीएम
‘एक साल में 84 नक्सली मारे गए, छह जवान शहीद’
पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम ने कहा, ”1 सितंबर 2025 से 31 अगस्त 2026 के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों की नक्सल विरोधी कार्रवाइयों में 84 नक्सली मारे गए. इसी अवधि में छत्तीसगढ़ पुलिस के छह जवानों ने कर्तव्य निर्वहन के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया.”
Martyrs paid tribute in Raipur
शहीदों को श्रद्धांजलि
सुरक्षा बलों के संयुक्त प्रयासों से सशस्त्र नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है. हम शहीद परिवारों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं. इसके साथ ही जवानों से कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का आह्वान भी कहते हैं: अरुण देव गौतम, पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़
Martyrs paid tribute in Raipur
बस्तर में शांति और विकास की नई राह
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने शहीद जवानों को किया नमन
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा, ”राष्ट्र की सुरक्षा और जनसेवा के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवानों का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा. सुरक्षा बल नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति स्थापित करने के साथ सरकारी योजनाओं और विकास का लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.
Martyrs paid tribute in Raipur
पुलिस स्मृति दिवस
शहीद वाटिका पहुंचे सीएम और डिप्टी सीएम
पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राजीव स्मृति वन स्थित शहीद वाटिका पहुंचकर अमर जवान स्तंभ और शहीदों के नामों की पट्टिका पर पुष्प अर्पित किए.

