E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़देशयुवाराज्यलोकल न्यूज़

*पता पूछने के बहाने चेन लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार,

दो वारदातों का खुलासा!!*

*पता पूछने के बहाने चेन लूटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, दो वारदातों का खुलासा!!*

 

शेखर ठाकुर(संपादक)

भिलाई- थाना पुरानी भिलाई पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने राह चलते लोगों से पता पूछने के बहाने चेन लूटने वाले शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 19 ग्राम 410 मिलीग्राम गला हुआ सोना तथा वारदात में इस्तेमाल की गई एक्टिवा और मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर 2026 को प्रार्थी एस. मुरली मनोहर (75 वर्ष) निवासी पद्मनगर, भिलाई-03 अपनी पत्नी एम. माधवी के साथ शिव मंदिर के पास कपड़े की दुकान से लौट रहे थे. इसी दौरान पता पूछने के बहाने आए आरोपियों ने उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन लूट ली. रिपोर्ट पर थाना पुरानी भिलाई में अपराध क्रमांक 575/2026 धारा 304(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था.विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना पर चार संदिग्धों को पकड़ा गया. पूछताछ में उन्होंने 13 जनवरी 2026 को इंदिरा नगर, परमेश्वरी भवन के पास हुई एक और लूट की वारदात भी कबूल की. उस दिन 71 वर्षीय सावित्री निवासी इंदिरा नगर से मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने चेन झपटी थी, जिस पर अपराध क्रमांक 63/2026 दर्ज था.पुलिस पूछताछ में सामने आया कि ये आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। ये लोगों को रास्ता या पता पूछने के बहाने रोकते थे और मौका मिलते ही महिलाओं के गले से सोने के आभूषण झपटकर फरार हो जाते थे। लूटे गए सोने को ये डोंगरगढ़ और रायपुर के ज्वेलर्स के पास बेचकर मिले पैसों को आपस में बांट लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 19.410 ग्राम गलाया हुआ सोना, एक एक्टिवा और एक मोटरसाइकिल जब्त की है. चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.

गिरफ्तार आरोपी

1. सूरज बढ़ाईक (20 वर्ष), निवासी बापूनगर, खुर्सीपार

2. लक्ष्मण साहू (27 वर्ष), निवासी अहिवारा, नंदिनी नगर

3. कुलदीप सिंह (24 वर्ष), निवासी 32 एकड़, जामुल

4. दीप सिंह उर्फ दीपक (25 वर्ष), निवासी कैवल्य धाम, कुम्हारी

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!