Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस,

दुर्घटना में शिक्षिका की मौके पर मौत, 15 यात्री घायल, मची चीख पुकार*

*शिक्षिका की मौत : अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, दुर्घटना में शिक्षिका की मौके पर मौत, 15 यात्री घायल, मची चीख पुकार*

 

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां नेशनल हाइवे-30 पर हुए सड़क हादसे में बस में सवार शिक्षिका की जहां मौके पर मौत हो गई, वहीं 15 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद जेसीबी से बस को हटाकर यातायात बहाल किया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।जानकारी के अनुसार, रायपुर से कोंटा जा रही रॉयल ट्रेवल्स की बस बालेंगा कोसा सेंटर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कवर्धा निवासी दोरनापाल में पदस्थ शिक्षिका पद्मनी चंद्रवंशी की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को 108 एंबुलेंस और निजी वाहनों से डिमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

शेखर ठाकुर

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ स्टेट हेड के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!