E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कम वसूली पर आयुक्त ने जताई नराजगी!!*

आयुक्त श्री मरकाम ने बैठक में सभी सहायक राजस्व निरीक्षको से वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कम वसूली के कारणो पर चर्चा किए।

*राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कम वसूली पर आयुक्त ने जताई नराजगी!!*

 

गिरधारी सावरकर (राजनांदगाव सिटी संवाददाता)

राजनांदगांव 17 अक्टूबर। निगम सभागृह में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने वसूली की वार्डवार जानकारी लेकर कम वसूली पर नराजगी व्यक्त करते हुए लक्ष्य के अनुरूप वसूली के लिए सभी बडे बकायादारो को दो दिवस के अंदर डिमाण्ड नोटिस तामिल करने कडाई से निर्देश दिए। आयुक्त श्री मरकाम ने बैठक में सभी सहायक राजस्व निरीक्षको से वार्डवार वसूली की जानकारी लेकर कम वसूली के कारणो पर चर्चा किए। उन्होंने कहा कि 16 दिन में मात्र 43 लाख की वसूली प्राप्त हुई है, जो कि बहुत कम है। हर माह की वसूली से ही निगम का वेतन भुगतान किया जाता है, इस तरह की वसूली करने से वेतन भुगतान में कठिनाई होगी। उन्होंने कहा कि गत दो माह में आप लोगो की मेहनत से अच्छी राजस्व वसूली प्राप्त हुई थी, पूर्व की समीक्षा बैठक में कम वसूली करने वाले कर्मचारियो को महापौर महोदय ने भी प्लानिंग कर अच्छा मेहनत कर वसूली करने के निर्देश दिए थे। निर्देश के बावजूद इस माह की वसूली बहुत कम आई, कम वसूली करने वाले सहायक राजस्व निरीक्षको का वेतन रोकने की कार्यवाही की जावेगी। आयुक्त ने कहा कि सभी राजस्व प्रभारी अपने अपने प्रभारित वार्ड के बड़े बकायादारो को डिमाण्ड नोटिस तामिल कराना सुनिश्चित करेंगे। दो दिवस के भीतर नोटिस तामिल कराकर बकायादारो को बकाया राशि जमा करने समझाईस देवे, उन्हें बताए कि करो का भुगतान नही करने की स्थिति में कुर्की की कार्यवाही की जावेगी। उन्होंने राजस्व अधिकारी श्री मोबिन अली एवं सहायक राजस्व अधिकारी श्री हितेश ठाकुर को टीम बनाकर बडे बकायादारो से बकाया करो की वसूली करने के निर्देश दिए।राजस्व अधिकारी श्री श्री मोबिन अली ने कहा कि कुछ सहायक राजस्व निरीक्षक अच्छी वसूली कर रहे है, लेकिन कुछ लोगो की वसूली अभी भी बहुत कम है। कुछ लोगो के द्वारा पोस्टिंग भी नही की जा रही है। डिमाण्ड के विरूद्ध प्रतिदिन वसूली करना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि अपने वार्ड के कम से कम 20 बडे बकायादारो की सूची तैयार कर डिमाण्ड नोटिस देकर उसके विरूद्ध वसूली करे, उन्हें समझाईस देवे कि भुगतान नही करने की स्थिति मे कुर्की की जावेगी। उन्होंने कहा कि घर घर जाकर वसूली करने के साथ साथ चेक एंव आॅनलाईन भुगतान लेवे एवं बडे बकायादारो के घर टीम के साथ जावे। बैठक मंे राजस्व उप निरीक्षक एवं सहायक राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!