*सतर्कता जागरूकता सप्ताह*
*सत्यनिष्ठा से समृद्धि के लिए आयुक्त ने अधिकारियोें व कर्मचारियों को दिलाई शपथ*

*सतर्कता जागरूकता सप्ताह*
*सत्यनिष्ठा से समृद्धि के लिए आयुक्त ने अधिकारियोें व कर्मचारियों को दिलाई शपथ*
संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव।
राजनंादगांव 26 अक्टूबर। सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाये जाने शासन निर्देशानुसार आज प्रथम दिवस नगर निगम के अधिकारियो व कर्मचारियो को आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने सत्यनिष्ठा के लिए शपथ दिलाई।
शासन से दिनांक 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2026 तक सत्यनिष्ठा से समृद्धि थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाने जाने निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस आज सत्यनिष्ठा के लिए शपथ लिया जाना है। निर्देशानुसार आयुक्त श्री मरकाम ने अधिकारियो व कर्मचारियो को शपथ दिलाई कि मैरा मानना है कि भ्रष्टाचार हमारी देश की आर्थक, राजनीतिक और समाजिक प्रगति में एक प्रमुख बाधा रहा है, भ्रष्टाचार को जड से खत्म करने के लिए सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र जैसे सभी हितधारको को मिलकर काम करने की आवश्यकता है। हम समझाते है कि प्रत्येक नागरिक को सतर्क रहना चाहिए और हर समय ईमानदारी तथा सत्यनिष्ठा के उच्चतम मानको का पालन करना चाहिए एंव भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई मेें सहयोग देना चाहिए।
इस अधार पर जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी और कानून के शासन का पालन करने, न तो रिश्वत लेना और न ही रिश्वत देना, सभी कार्यो को ईमानदारी और पारदर्शिता से करने, जनहित में कार्य करने, व्यक्तिगत व्यवहार में सत्यनिष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करने तथा भ्रष्टाचार की किसी भी घटना की सूचना उचित एजेन्सी को देने शपथ ली गयी।

