यूपी

गुरसरांय पुलिस ने छात्राओं को सुरक्षा व हेल्पलाइन नंबरों के प्रति किया जागरूक

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरसरांय थाना पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक विद्यालय पहुंचकर छात्राओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल अंशी गौड़,कोमल वर्मा,कुंजन फौजदार,मानसी राजपूत आदि ने छात्राओं से संवाद साधा और उन्हें आत्मरक्षा के टिप्स दिए। छात्राओं को सरकार द्वारा जारी विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए, जिन्हें हाथों में लेकर छात्राओं ने सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्राएं एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!