E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमटॉप न्यूज़देशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

पुराने विवाद में हिंसक संघर्ष, दो महिलाओं सहित आधा दर्जन घायल

एक घायल की हालत गंभीर, कुल तीन लोग रेफ़र

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के पलिया खास गांव में दो पक्षों में चल रहे पट्टे की जमीन के पुराने विवाद ने रविवार की देर शाम अचानक हिंसक रूप ले लिया, पीड़ितों के अनुसार   इस दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने दर्जनों की संख्या में जुटकर एक पक्ष पर लाठी डंडे रॉड व ईंटों से हमला कर दिया जिसमें जसवंत,उनकी माता मुनिया देवी, भाई लाल बहारी, विजय कुमार, गुड़िया, व बचाव में पहुंची जसवंत की पत्नी लालसा देवी बुरी तरह ज़ख्मी हो गये ।

खासकर लाल बिहारी के कर और हाथ में गंभीर चोटें आई है जहां उनका सर फटा हुआ बताया जा रहा है वही बायें हाथ में फैक्चर आ गया है।

मौके पर पहुचे ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेल्थरा रोड में लाया गया जहां से स्थिती गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने लाल बिहारी को जिला अस्पताल के लिये रेफ़र कर दिया, घटना की सूचना उभांव पुलिस को लिखित तहरीर में दी गयी, जिसके बाद वहां पुलिस घटना की जांच कर रही है,घटना में दूसरे पक्ष की अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

उभांव थाना प्रभारी संजय शुक्ला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर ले ली गई है और कार्रवाई कर की जा रही है मामले में फिलहाल दो लोगों पर तत्काल कार्रवाई भी की गई है ।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!