E-Paperदेशयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

ब्लॉक प्रमुख ने किया सीसी रोड का लोकार्पण, ग्रामीणों ने कहा आजादी के बाद पहली बार मिली पक्की सड़क

अबतक पक्के मार्ग से वंचित थी बेल्थरा रोड के चंदाडीह गांव की दलित बस्ती

बलिया। विकास खंड सीयर (बेल्थरा रोड) क्षेत्र के चंदाडीह गांव स्थित दलित बस्ती के निवासियों के लिए बुधवार 9 सितंबर का दिन बेहद खास रहा और ऐसा होना स्वाभाविक भी है क्योंकि एक छोटा-मोटा अर्स नहीं बल्कि आजादी के समय से पहली बार यहां पर उनकी मूलभूत सुविधाओं में से एक पक्की सड़क निर्माण होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। और बुधवार को नवनिर्मित सीसी रोड का लोकार्पण कर यह खुशी इन ग्रामीणों को दी सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह ने।

लोकार्पण के दौरान ब्लाक प्रमुख ने कहा कि मैंने अपने साढ़े चार वर्ष से अधिक के कार्यकाल में जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी है। क्षेत्र के गांवों में विकास कार्यों को गति देने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने हमेशा की तरह विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रेरणा का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया।

सथानीय ग्रामीणों ने का कहना है कि स्वतंत्रता के बाद पहली बार इस बस्ती में किसी जनप्रतिनिधि की ओर से सड़क का निर्माण कराया गया है। लंबे समय से सड़क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को सीसी रोड बनने से आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। सड़क निर्माण को लेकर बस्ती के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और इस कार्य के लिए ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख आलोक कुमार सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान भाई, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओंकार कुमार, अभिषेक सिंह, राजीव सिंह, आनंद सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!