E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*खेत में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली,

एक की मौत, दो झुलसे* 

*खेत में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक की मौत, दो झुलसे* 

 *संवाददाता संगीता सिंह राजनांदगांव* 

 

खैरागढ़। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम झीकादाह में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर झुलस गए। हादसा दोपहर करीब 2:30 बजे हुआ।

 

जानकारी के अनुसार ग्राम कालकसा निवासी हेमंत पटेल पिता गणपत पटेल, उम्र 35 वर्ष समेत कुछ मजदूर झीकादाह के एक खेत में निंदाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बादल गरजे और खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से हेमंत सहित तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लाया गया।

 

 

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद हेमंत को मृत घोषित कर दिया। वहीं दो अन्य मजदूरों का उपचार किया गया, जिसके बाद उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्राम कालकसा में मातम पसरा है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!