E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराज्य

ठा प्यारेलाल स्कूल में 5 वार्ड के लिए जनसमस्या निवारण शिविर में 126 आवेदन प्राप्त*

15 मई को वार्ड नं. 14,15 व 24 के लिए स्टेट स्कूल मैदान में शिविर*

*सुुशासन तिहार – 2026*

 

*ठा प्यारेलाल स्कूल में 5 वार्ड के लिए जनसमस्या निवारण शिविर में 126 आवेदन प्राप्त*

 

*शिविर में हितग्राहियों को शासन की योजना से लाभान्वित कर, महिलाओ की गोदभराई तथा बच्चो का हुआ अन्नप्राशन*

*15 मई को वार्ड नं. 14,15 व 24 के लिए स्टेट स्कूल मैदान में शिविर*

 

राजनांदगांव जनता की समस्या का समाधान करने तथा उन्हे शासन की योजनाओं का लाभ देने प्रदेश में सुशासन तिहार 2026 का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के तहत निकाय क्षेत्र में जन समस्या निवारण के लिए वार्डो में शिविर लगाया जा रहा है। आज ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल में वार्ड नं. 16,17,18,19 एवं 23 के लिए शिविर आयोजित किए गए। शिविर में निगम सहित विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया, जहॉ नागरिकों की शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदन लिया गया। शिविर में कुल 126 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमंे मांग के 106 तथा शिकायत के 20 आवेदन आए।

ठा. प्यारेलाल सिंह स्कूल के शिविर में संबंधित वार्ड के पार्षद में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, नेताप्रतिपक्ष श्री संतोष पिल्ले, राजस्व विभाग के प्रभारी सदस्य श्री राजा माखीजा, पार्षद श्रीमती संगीता देवांगन व श्रीमती रेखा पारख के अलावा कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद श्री संतोष साहू, पार्षद प्रतिनिधि श्री अभय पारख व श्री संतोष निर्मलकर विशेष रूप से उपस्थित होकर वार्डवासियो को अपनी शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदन जमा कर शासन की योजनाओ का लाभ लेने अपील किए। अतिथियों ने विभागीय स्टाल का निरीक्षण कर जानकारी लिए एवं गर्भवती महिलाओ की गोदभराई कर नवजात शिशुओ का अन्नप्राशन कराया।

शिविर में आज राष्ट्रीय खेल में राष्ट्रीय स्तर पर मेडल प्राप्त करने पर खिलाडियो को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 हजार रूपये व मेडल दिया गया, जिसे आज के शिविर में खिलाडी शिवम देवांगन, खिलेन्द्र सेन एवं रोहनी यादव को अतिथियो ने वितरित किया। इसके अलावा समाज कल्याण विभाग द्वारा श्री दीपेश यादव को छडी वितरण किया गया तथा परिवहन विभाग द्वारा 3 ड्राईविंग लाईसेंस भी वितरित की गयी। शिविर में स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग के माध्यम से उपस्थितजनों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ।

दिनांक 15 मई श्रुक्रवार को वार्ड नं. 14, 15, व 24 के लिए स्टेट स्कूल मैदान में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। आज के शिविर में कार्यपालन अभियंता (संविदा) श्री यू.के.रामटेके सहित विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!