E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशबिहारयुवायूपीराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़
Trending

पुरानी नहर में मिला 7 दिन पूर्व हत्या किये गये युवक का शव

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर मधुबन पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम को मिली सफलता

बलिया। मधुबन थाना क्षेत्र में सात दिन पहले हुई युवक रणजीत प्रसाद की गुमशुदगी/हत्या के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र स्थित इन्दौली गांव के पुराने पुल के पास मधुबन थाने की पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मृतक के शव को बरामद कर लिया है।

मृतक के छोटे भाई विजय ने बताया कि रंजीत प्रसाद (38) पुत्र रामविलास निवासी लिलहवा धरमपुर  थाना मधुबन मऊ के निवासी थे जो किराए पर लेकर ई रिक्शा चलाने का काम करते थे उसने अपनी मोटरसाइकिल रिपेयर के लिए आरोपियों में से एक रोशन प्रजापति को दी थी जिसकी रिपेयर के बाद कथित रूप से उसने रिपेयर के पैसे काफी ज्यादा मांगे जो की रंजीत के पास नहीं थे जिसके बाद रंजीत ने अपनी मोटरसाइकिल उसी के पास छोड़ दी और इस बात को लगभग 2 वर्ष हो गए थे रंजीत ना तो पैसे दे रहा था ना अपनी मोटरसाइकिल लेकर जा रहा था इसी बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद हो रहा था इसी दौरान पिछली 18 तारीख को रोशन व उसके साथियों ने रंजीत से कहा कि तुम्हारी मोटरसाइकिल हम लेकर जा रहे थे जो उभांव थाने में पकड़ी  गई है और उसे छुड़ाने के लिये तुम्हारी जरूरत है इस बात पर रंजीत उनके साथ चल दिए पर इसके बाद उनकी कोई खोज खबर नहीं मिली परेशान होकर घर वालों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस की छानबीन में तीन आरोपियों के नाम सामने आए जिनको बाद में पुलिस ने शक के आधार पर गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने शव को उभांव थाना क्षेत्र के इंदौली स्थित पुरानी नहर से बरामद कर लिया।

मधुबन थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों के अनुसार उन्होने बकाया पैसे को लेकर विवाद के बाद रणजीत से मारपीट की इसी दौरान उभांव से वापस आते हुए इस पुलिया के पास रुक कर हम लोगों के बीच काफी मारपीट हुई जिससे डर कर रंजीत नहर के अंदर कूद गया और डूबने से इसकी जान चली गई।

मधुबन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी हो पाएगी रंजीत चार भाई और दो बहनों में सबसे बड़े थे और उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं रंजीत के जुड़वा भाई भी कुछ वर्ष पूर्व अचानक से गायब हो गए जिनका आज तक कोई पता नहीं चल सका इसके बाद परिवार में इस तरह की दूसरी दुखद घटना से पूरा परिवार सदमे में है और उनके छोटे भाई चाचा समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद घटना की स्पष्ट जानकारी हो जाएगी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मोईन अन्जुम

मोईन अन्जुम वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ़ के रूप में बलिया (उत्तर प्रदेश) का कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले मोईन, बलिया ज़िले की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!