यूपी

गुरसरांय में युवती की मौत प्रकरण में एसएसपी ने किया खुलासा,दो किशोर गिरफ्तार, अन्य के खिलाफ विवेचना जारी

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। गुरसरांय के ग्राम इंदी में गत दिनों हुई युवती के आत्महत्या प्रकरण का आज एसएसपी ने खुलासा कर दिया है। गैंगरेप की घटना से इंकार न करते हुए उन्होंने फॉरेंसिंक जांच और साक्ष्य जुटाने की बात कहते हुए घटना में शामिल दो किशोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों के खिलाफ इंटरनल मेडिकल परीक्षण और फोरेंसिक जांच तथा अन्य साक्ष्य जुटाने के बाद कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी ने पत्रकार वार्ता करते हुए बताया कि 21 सितंबर को पुलिस को सीएचसी गुरसरांय से सूचना मिली थी कि एक युवती की विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल करते हुए परिजनों को सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने छ आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपते हुए आरोपियों से गहनता से पूछताछ की गई और साक्ष्य एकत्रित किए गए। इस दौरान दो बाल अपचारी के खिलाफ साक्ष्य मिले। पूछताछ में दोनों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह दोनों बीस सितंबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास फ्री फायर गेम खेलने गए थे,जहां मृतक युवती भी आ गई थी। एक बाल अपचारी जिसकी युवती से दोस्ती थी दोनों कमरे में गए और शारीरिक संबंध बनाए बाहर देखभाल के लिए दूसरे बाल अपचारी को खड़ा किया था। लेकिन तभी गांव के कुछ लोग बाइक से आ गए जिससे युवती और उसके साथ मौजूद वाल अपचारी के बीच के संबंधों की उन्हें जानकारी मिल गई। युवती अपने घर पहुंची उसे बदनामी का भय हों गया और उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया उसे परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मौत हो गई। एसएसपी ने बताया कि अभी तक गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन घटना से एक प्रोटेक्टन यूज किया मिला जिसे कब्जे में लेकर एफ एस एल भेजा गया। साथ ही उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की घटना में संलिप्तता है या नहीं इसलिए उनके खिलाफ साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे है साथ ही उनका इंटरनल मेडिकल परीक्षण कराया गया,साइंटिफिक तरीके से घटना का खुलासा करने में अहम मदद करता है, उन्होंने बताया कि युवती के भी शरीर से साक्ष्य लेकर सभी को मिलान के लिए फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इस घटना में अभी तक दो अभियुक्त बाल अपचारी की संलिप्तता मिली जिन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा। अन्य के खिलाफ साक्ष्य एकत्रित कर विवेचना के आधार पर कार्यवाही की जाएगी किसी को क्लीनचिट नहीं दी गई है, कोई भी दोषी बक्शा नहीं जाएगा और किसी निर्दोष को जेल नहीं भेजा जाएगा।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!