Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

शिक्षक की भूमिका में नजर आए जिलाधिकारी, कक्षा में बच्चों को पढ़ाया पाठ

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

स्कूल में पंजीकरण कराने आई बालिका अंशिका को किया दुलार, भेंट की चॉकलेट

कक्षा 07 की बालिका वाणी शिल्पकार एवं बालक उदय द्वारा हिन्दी के पाठ का सही पाठन करने पर किया उत्साहवर्धन,भेंट की चॉकलेट

जिलाधिकारी ने कक्षा 06 में गणित के सवाल बोर्ड पर लिखे और हल करना भी सिखाया

कक्षा 06 के बालक नवल एवं उदय द्वारा गणित के सवाल को हल करने पर जिलाधिकारी ने की प्रशंसा, किया उत्साहवर्धन

कक्षा 06 में अध्ययनरत बालिका ज़ायरा खान से विद्यालय की पढ़ाई के संबंध में ली जानकारी 

निरीक्षण के दौरान किया रसोई का भ्रमण, भोजन की गुणवत्ता को भी परखा 

झांसी। आज प्रातः 08ः30 बजे जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी के साथ कम्पोजिट विद्यालय सीपरी बाजार का औचक निरीक्षण किया। वर्तमान में गर्मी के दृष्टिगत बेसिक शिक्षा विभाग के समस्त विद्यालय प्रातः 07ः15 से 11ः15 बजे तक संचालित है। विद्यालय पहुंचते ही सर्वप्रथम निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति के सम्बन्ध में प्रधानाध्यापिका श्रीमती बिल्फीस बेगम से जानकारी प्राप्त की गई, प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में 01 प्रधाध्यापिका, 01 सहायक अध्यापक श्रीमती ज्योत्सना विसेन, 01 शिक्षामित्र श्रीमती कीर्ति शर्मा, 01 अनुदेशक/टेक्निकल इन्सट्रक्र एल.बी.डी. तैनात है एवं विद्यालय में तैनात एक अन्य सहायक अध्यापक श्री अजय चन्देल प्राथमिक विद्यालय ऋषिकुंज में सम्बद्ध है।जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन कर विद्यालय में तैनात अध्यापकगण एवं अन्य स्टाफ की उपस्थित चेक की। उपस्थिति पंजिका के अनुसार विद्यालय में कार्यरत अध्यापकगण एवं अन्य स्टाफ उपस्थित पाया गया। पोर्टल पर उपस्थिति अपडेट होने के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर प्रधानाध्यापिका द्वारा अवगत कराया गया कि सभी की पोर्टल पर उपस्थिति अपडेट की जा चुकी है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त अध्यापकगण एवं स्टाफ समय पर उपस्थित होकर विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को उनके पाठ्यक्रम के अनुसार गुणवत्तापरक ढंग से शिक्षा प्रदान करना सुनिश्चित करें। प्रध्यानाध्यापिका द्वारा निरीक्षण के दौरान संज्ञान में लाया गया कि विद्यालय मे जूनियर के अध्यापक नहीं हैं एवं सहायक अध्यापक श्री अजय चन्देल प्राथमिक विद्यालय, ऋषिकुज में सम्बद्ध है। डीएम द्वारा उक्त के सम्बन्ध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लिये आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये। निरीक्षण के समय जिलाधिकारी ने विद्यालय में अपना पंजीकरण कराने हेतु इंदिरानगर से अपनी माता के साथ आई बालिका अंशिका को दुलार करते हुए चाॅकलेट दी तथा अधिक से अधिक बच्चों का पंजीकरण कराये जाने हेतु प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने विद्यालय में संचालित कक्षा 06,07 एवं 08 का निरीक्षण किया। कक्षा 06,07 एवं 08 की कक्षायें सम्मिलित रूप से संचालित की जा रही थी, जिसके सम्बन्ध में प्रधानाध्यापिका द्वारा बताया गया कि विद्यालय में बच्चे कम संख्या में आये हैं, जिसके कारण कक्षायें सम्मिलित संचालित की जा रही हैं। निरीक्षण करते हुए उन्होंने सर्वप्रथम बच्चों को पोशाक एवं किताबें वितरण की स्थिति के जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय की कक्षा 06 में अध्ययनरत बालिका जायरा खान से विद्यालय की पढ़ाई के सम्बन्ध में स्वयं जानकारी ली एवं वितरित की गई पुस्तकों का अवलोकन किया।

निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी श्री गौरांग राठी ने विद्यालय में प्रदान की जा रही शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर का जायजा लेने हेतु कक्षा-07 में अध्ययनरत बच्चों से कक्षा-07 की पाठ्य पुस्तक से हिन्दी का पाठ पढ़वाया एवं कक्षा-07 की बालिका वाणी शिल्पकार एवं बालक उदय द्वारा हिन्दी के पाठ को सही पाठन करने पर उनका उत्साहवर्द्धन करते हुए चाॅकलेट दी। जो बच्चे हिन्दी के पाठ का पाठन नहीं कर पाये, उनको शिक्षा में रूचि लेकर और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया,साथ ही प्रधानाध्यापिका को निर्देशित किया गया जो बच्चे पढ़ाई में अपेक्षित प्रगति नही कर पा रहे हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाये। इसके उपरान्त उन्होंने बोर्ड पर गणित विषय से सम्बन्धित सवाल लिखें एवं बच्चों से उसे हल करने को कहा। कक्षा 06 में अध्ययनरत बालक नवल एवं उदय द्वारा गणित के सवाल को हल करने पर उसकी प्रशंसा करते हुए चाॅकलेट दी। उन्होंने बच्चों को गणित के सवाल हल करना भी सिखाया एवं हिन्दी के पाठ का अध्ययन भी कराया। उन्होंने समस्त बच्चों को अभिवादन करना भी सिखाया। जिलाधिकारी ने एमडीएम का निरीक्षण करने हेतु रसोईघर का भ्रमण किया एवं एमडीएम हेतु बनाये गये भोजन की गुणवत्ता को परखा तथा तैनात रसोईयों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। एम0डी0एम0 में तैयार किये गये दाल एवं चाल को देखा। प्रधानाध्यापिका के अनुसार विद्यालय में 03 रसाईया तैनात है, परन्तु रसोईया सुनीता का विगत नवम्बर से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं हुआ है, जिसके नियमानुसार भुगतान हेतु उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश निर्गत किये। निरीक्षण में विद्यालय की रसोई में अत्यधिक गर्मी का प्रभाव है, जिसके दृष्टिगत उन्होंने रसोईयों के लिए पंखा की व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी ली। प्रधानाध्यापिका द्वारा अवगत कराया गया कि विद्यालय में टेबल पंखा उपलब्ध है। निर्देश दिए गए कि रसोईयो के लिए गर्मी के दृष्टिगत उक्त टेबिल पंखा लगाया जाये। कम्पोजिट विद्यालय नगर क्षेत्र सीपरी बाजार का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए पेयजल की व्यवस्था के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की, तो अवगत कराया गया कि बच्चों के पेयजल व्यवस्था हेतु मल्टीपरपज हैण्डवाॅश हैं। निर्देश दिए गए कि वर्तमान में अत्यधिक गर्मी है। अतः बच्चों के लिए स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर जॉइंट मजिस्ट्रेट श्री आयुष सैनी सहित प्रधानाचार्य एवं अन्य शिक्षक एवं बच्चे उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!