E-Paperhttps://bharatsamvadtv.com/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़देशराजनीतिराज्यलोकल न्यूज़

*छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाया दो पिकअप भरकर गांजा,

8 क्विंटल माल जब्त, 7 हिरासत में* 

*छत्तीसगढ़ में यहां पकड़ाया दो पिकअप भरकर गांजा, 8 क्विंटल माल जब्त, 7 हिरासत में* 

 

 *शेखर ठाकुर संपादक छत्तीसगढ़* 

एमसीबी। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाईवे पुलिस चौकी नागपुर और थाना पोड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा से भरे दो पिकअप वाहनों को पकड़ा है। दोनों वाहन ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे।

 

पुलिस के मुताबिक, दोनों पिकअप वाहनों की जांच के दौरान उनमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार, बरामद गांजे की मात्रा करीब 8 क्विंटल बताई जा रही है।

 

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों और तीन महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे मध्यप्रदेश में कहां पहुंचाया जाना था।

 

पुलिस ने दोनों पिकअप वाहनों और बरामद गांजे को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में गांजा तस्करी से जुड़े लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

शेखर ठाकुर संपादक

शेखर ठाकुर वर्तमान में भारत संवाद न्यूज़ चैनल और दैनिक संवाद अपडेट समाचार पत्र में छत्तीसगढ़ संपादक के रूप कार्यभार संभाल रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति अपने समर्पण और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ के लिए पहचाने जाने वाले शेखर, छत्तीसगढ़ की हर छोटी-बड़ी खबर को प्रमाणिकता के साथ जनता और प्रशासन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!