यूपी
टोड़ीफतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एनबीडब्ल्यू वारंटी मुन्ना को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
झांसी। कानून एवं शांति व्यवस्था के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी के मार्गदर्शन,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी मऊरानीपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पवन जायसवाल के कुशल नेतृत्व में टोड़ीफतेहपुर पुलिस ने एक वांछित/वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। न्यायालय द्वारा निर्गत केस संख्या 2823/09 (NCR 25/09) धारा 323/504 भादवि से संबंधित गैर-जमानती वारंटी (NBW) मुन्ना पुत्र तुलछी धीमर उम्र करीब 56 वर्ष निवासी रामचेरी की बलिया ग्राम तुकाग हिचूरा थाना टोड़ीफतेहपुर जनपद झाँसी को 30 सितम्बर को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।




