बोल बम के जयकारों से गूंजा गुरसरांय: 23 किमी पैदल चलकर पहुंचे शिवभक्त भीमाशंकर मंदिर पर किया जलाभिषेक
अधिकारियों ने बुलडोजर से की पुष्पवर्षा

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी
गुरसरांय (झांसी)। श्री रामदूत सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित 10वीं भव्य कांवड़ यात्रा चतुर्थ सोमवार को अपार श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। आयोजन संयोजक पं. सुरेंद्र कुमार व्यास के नेतृत्व में सैकड़ों कांवड़िए बेत्रवंती (बेतवा) मैया के एरच घाट से पवित्र जल लेकर 23 किलोमीटर से अधिक की कठिन पैदल यात्रा तय कर गुरसरांय पहुंचे। इसके पश्चात भीमाशंकर महादेव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच महादेव का जलाभिषेक किया गया। पूरी यात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए फल,मिष्ठान और शीतल जल के स्टॉल लगाए गए, जहां स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का जोरदार स्वागत किया। ऐसा लग रहा था भक्तों के गीत और संगीत के बीच भोले शंकर भी नहीं माने और भोले न माने रे न माने मचल गए नचने को इस नजारे को देख खुशी से भावपूर्ण नजारा लोगों के दिल तक बैठ गया। गुरसरांय-एरच से 23 किलो मीटर का यह काफिला 23 अगस्त मध्य रात्रि से ही चालू हो गया था। 24 अगस्त दिन से ही भंडारा चालू हो गया था जो देर रात तक चल रहा था।
अधिकारियों का अनोखा अंदाज: बुलडोजर से बरसाए फूल

यह लोग रहे सम्मिलित
विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत,अखिलेश पिपरैया,एडवोकेट सतीश चौरसिया,रामनारायण पस्तोर,नितुल व्यास,प्रसिद्ध नारायण सिंह यादव,आत्माराम फौजी,चेयरमैन एरच,चेयरमैन गरौठा,चेयरमैन गुरसरांय राजाजी चौहान,आशीष खरे,भरत राठौर,रिषभ वशिष्ठ,मनीष बुधौलिया,प्रकाश नारायण दीक्षित,दीपू महाराज,दीपक यादव,उमाकांत पारासर,नमन सोनी,रामकेश,सर्वेश खरे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी,समाजसेवी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




