यूपी

गर्मी में गोवंशों की देखभाल में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त- अपर नगर मजिस्ट्रेट 

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

गुरसरांय (झांसी)। अपर नगर मजिस्ट्रेट व अधिशासी अधिकारी गुरसरांय अजय कुमार यादव ने भीषण गर्मी को देखते हुए गोवंशों के लिए चारा-पानी,छाया और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए। गोवंशों के लिए स्वच्छ पेयजल हरा चारा,भूसा और पर्याप्त छाया की व्यवस्था लगातार सुनिश्चित की जाए। अपर नगर मजिस्ट्रेट व अधिशासी अधिकारी गुरसरांय अजय कुमार यादव ने अधिकारियों व कर्मचारियों को गौशाला की नियमित निगरानी करने को कहा। उन्होंने कहा कि गौशाला में बनी चरहियों में प्रतिदिन साफ और ठंडा पानी भरा जाना चाहिए,ताकि किसी भी प्रकार की लापरवाही से पशुओं को परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और साथ ही पशु चिकित्सक को समय-समय पर बुलाकर गोवंशों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के भी निर्देश दिए।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!