यूपी

गाँधी जी और शास्त्री जी के आदर्शों को आत्मसात करें: मण्डलायुक्त

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्या के प्रति संवेदनशील बनें और फरियादी के चेहरे पर खुशी लाएं

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के शुभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कार्यालयों, विद्यालयों व अन्य संस्थाओं में महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। आयोजित कार्यक्रम में शास्त्री जी और महात्मा गांधी जी के जीवन, उनकी देश सेवा, जीवन-मूल्यों, अन्त्योदय की अवधारणा तथा राष्ट्रीय एकता व अखण्डता पर प्रकाश डाला गया। मंडलायुक्त श्री बिमल कुमार दुबे ने कमिश्नरी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण किया और माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित कर दोनों महापुरुषों को नमन करते हुए महात्मा गांधी जी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हम सब महात्मा गांधी जी के आदर्शों, मूल्यों को याद करते हुए पूर्ण निष्ठा एवं तत्परता के साथ कार्य करें। मण्डलायुक्त ने कहा कि हम सभी को मन, वचन और कर्म से सही कार्य करना चाहिए। हम किसी भी सरकारी पद पर कार्यरत हैं सत्य बोलने के साथ ही समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की समस्या के समाधान हेतु संवेदनशील बनकर फरियादी के चेहरे पर खुशी लाने में सहयोगी बनें। उन्होने बताया कि महात्मा गांधी जी ने जीवन भर सत्य व अहिंसा का पालन किया। मण्डलायुक्त ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी साधारण परिवार से थे। प्रधानमंत्री के रूप सादगी से कार्य करते हुए “जय जवान जय किसान” का नारा लगाकर एक अहम छाप छोड़ी। उन्होंने कहा कि हम सभी लोगों को इन दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन एवं सिद्धांतों को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम में अपर आयुक्त प्रशासन कुंवर पंकज, अपर आयुक्त न्यायिक प्रियंका सिंह, सहायक निदेशक सूचना सुरजीत सिंह, सांख्यिकीय अधिकारी प्रियंका सहित कमिश्नरी परिवार के सभी कर्मचारीगणों द्वारा गाँधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर सामूहिक रूप से महात्मा गांधी जी के प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” का गायन किया गया।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!