Welcome to Bharat Samvad TV   Click to listen highlighted text! Welcome to Bharat Samvad TV
यूपी

पीसीपीएनडीटी एक्ट सम्बन्धी बैठक सीएमओ सभाकक्ष में सम्पन्न

अल्ट्रासाउण्ड सेन्टरों में एक्टिव ट्रेकर अनिवार्य रूप से लगवायें: सीएमओ

ब्यूरो चीफ आयुष त्रिपाठी 

झांसी। आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय की अध्यक्षता में पीसीपीएनडीटी एक्ट से सम्बन्धित जनपद स्तरीय समिति की बैठक सीएमओ कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में नवीन अल्ट्रासाउण्ड खोले जाने हेतु 04 पत्रावली, नवीनीकरण हेतु 01 पत्रावली, अल्ट्रासाउण्ड मशीनों के इन्स्टॉल/बेचने हेतु प्रस्तुत तथा 03 पत्रावली, अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर को हटाने तथा सी०टी० मशीन को अंकन करने हेतु 01 पत्रावली प्रस्तुत की गयी। सम्बन्धित पत्रावलियों का माननीय सदस्यों द्वारा गहनता से अवलोकन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि सभी प्रबंधक अल्ट्रासाउण्ड सेन्टर अपने सेन्टरों में एक्टिव ट्रेकर अवश्य रूप से लगवाये पी०सी०पी०एन०डी०टी०एक्ट के नियमों का पूर्ण रूप से अनुपालन करें, एक्ट के नियमों का उलंघन करने पर सम्बन्धित के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी तथा पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रचार प्रसार हेतु जनपद के वह स्थान जहाँ पर पब्लिक का आवागमन अधिक होता हो वहाँ बैनर /पोस्टर लगाये जाये इसके साथ ही नगर निगम की एल०ई०डी० पर भी प्रचार किया जाये। इसके उपरान्त डा० अंशुमान तिवारी नोडल अधिकारी पी०सी०पी०एन०डी०टी० द्वारा सभी माननीय सदस्यों को धन्यवाद देकर बैठक का समापन किया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुधाकर पाण्डेय, जिला महिला चिकित्सालय डॉ विमलेश मिश्रा, डी०जी०सी० फौजदारी श्री मृदुलकान्त श्रीवास्तव,डा० नीति शास्त्री वरिष्ठ समाज सेविका, श्रीमती नीलम गुप्ता समाज सेविका, श्रीमती शुभ्रा कनकने पूर्व अध्यक्ष इनरव्हील क्लव, वीरांगना झांसी श्रीमती नीलम गुप्ता समाज सेविका, श्री ब्रजकिशोर तथा श्री विक्रम सिह पौनिया पटल सहायक उपस्थित रहे।

आयुष त्रिपाठी

ब्यूरो चीफ झांसी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!